छिंदवाड़ाबालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी नगर पालिका अधिकारी के ठिकानो पर ईओडब्ल्यू का छापा

छिंदवाड़ा, सिवनी एवं वारासिवनी में अलग अलग टीमें कर रही है कार्यवाही

सिवनी 30 जनवरी 2025
छिंदवाड़ा / सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और वारासिवनी नगर पालिका की प्रभारी दिशा डेहरिया के छिंदवाड़ा स्थित नागपुर रोड के आवास सहित सिवनी, वारासिवनी के आवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गुरुवार की सुबह बड़ी कार्यवाही की है । मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिशा डहेरिया के सिवनी आवास एवं नगर पालिका कार्यालय में उनके चेंबर में पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही की है तथा इसके पश्चात दिशा डहेरिया को ईओडब्ल्यू की टीम अपने साथ वारासिवनी लेकर चली गयी । वारासिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके वारासिवनी स्थित मकान पर और कार्यालय में पहुँचकर सर्चिंग की गयी है ।

सिवनी नगर पालिका अधिकारी के ठिकानो पर ईओडब्ल्यू का छापा - Seoni News

दिशा डेहरिया हाल ही में सिवनी नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ हुई है वे पिछले साढ़े तीन साल वारासिवनी में पदस्थ है । उनके पास सिवनी के अतिरिक्त वारासिवनी नगरपालिका अधिकारी का भी प्रभार है। दिशा डहेरिया की ईओडब्ल्यु को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर यह कार्यवाही की गयी है । बताते है कि सिवनी एवं वारासिवनी के पूर्व वे चाँद एवं हर्रई में भी पदस्थ रही है और भ्रष्टाचार को लेकर वह हमेशा चर्चाओं में रही है । सूत्र बताते है कि लिपिक के पद से अचानक सीएमओ का पद प्राप्त करने में सफल रही है और इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के साथ सांठगांठ करते रही है । मुख्य नगरपालिका अधिकारी का पद हासिल कर उन्होंने आय से अधिक संपत्ति की है। दिशा डहेरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें ईओडब्ल्यू को मिली थी। इसी आधार पर ईओडब्ल्यू जबलपुर की अलग-अलग टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी है।

सिवनी नगर पालिका अधिकारी के ठिकानो पर ईओडब्ल्यू का छापा - Seoni News

छिंदवाड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में जबलपुर से आई ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह 06 बजे दिशा डहेरिया के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर छापा मारा सुरक्षा कारणों से यहाँ छापामार कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल को साथ ले जाया गया था उनके छिंदवाड़ा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया था तथा वहाँ किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी। ईओडब्ल्यू की 12 लोगों की टीम सर्चिंग कर रही है। वहीं दूसरी टीम दिशा डेहरिया को सिवनी और वारासिवनी में कार्रवाई कर रही है।

ईओडब्ल्यू डीएसपी धामी ने कहा है कि जाँच के बाद जो भी जानकारी सामने आयेगी वह मीडिया को बता दी जायेगी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button