खेलमंडलामध्यप्रदेश

शुचि उपाध्याय का भारतीय टीम में चयन, सीएम ने दी बधाई

Bhopal 09 April 2025

भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला की बेटी सुश्री शुचि उपाध्याय को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए आनंद का विषय है कि प्रदेश की बिटिया सुश्री शुचि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयनित हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि सुश्री शुचि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। दिनांक 27 अप्रैल से 11 मई तक होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना प्रथम मुकाबला 27 अप्रैल को श्रीलंका के साथ खेलेगी।

क्रिकेट टीम में चयनित होने पर आज मण्डला पहुंची जिले की होनहार बेटी शुचि उपाध्याय का समस्त जनसमुदाय ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस विशेष अवसर पर शुचि को मुख्यमंत्री @drmohanyadav51 जी से फोन पर बात करवाई। मुख्यमंत्री ने शुचि से आत्मीय संवाद किया और पूरे राज्य को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button