नव विधान अनुसंधान प्रथम कार्यशाला का समापन
Seoni 09 April 2025
सिवनी यशो:-पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के कुशल नेतृत्व में 03 दिवसीय कार्यशाला के तृतीय दिवस मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक डीएसपी महिला प्रकोष्ठ प्रदीप वाल्मीकि निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा जिले के समस्त थाने व चौकियों से प्रतिभागी विवेचकों को कार्यशाला में आज नए कानूनों के परिप्रेक्ष्य में रिफॉर्म इन लॉ रिलेटेड टू क्राइम वूमेन एंड चिल्ड्रन, इन्वेस्टिगेशन एंड कोर्ट प्रसाइडिंग ऑफ पॉक्सो कोर्ट, प्रैक्टिकल सिनेरियो एंड मॉक इन्वेस्टिगेशन, डिस्कशन ऑन कंपलाइजेशन एसओपी ऑफ सीआईडी जैसे विषयों पर फिल्मांकन प्रदर्शित कर चर्चा हुई।
कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अति पुलिस अधीक्षक गुरूदत शर्मा ने अपना मार्गदर्शन,पुलिस जीवन के अनुभव सांझा किए व प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर दक्षता से बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।



