मध्यप्रदेशसिवनी

ई-अटेंडेंस के विरोध में राज्य शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, अन्य विभागों में समान रूप से लागू करने की मांग

सिवनी, 28 जून 2025
सिवनी यशो :-
राज्य शिक्षक संघ द्वारा प्रदेशभर में शिक्षकों पर एकतरफा रूप से लागू की जा रही ई-अटेंडेंस प्रणाली का विरोध किया गया। इसी क्रम में 28 जून को राज्य शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

राज्य शिक्षक संघ के जिला सचिव श्री राकेश दुबे ने कहा कि

“ई-अटेंडेंस जैसी व्यवस्था थोप कर सरकार बार-बार शिक्षकों को अपमानित कर रही है। एक ओर शिक्षकों को नित नए प्रयोगों में झोंका जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ बढ़ता जा रहा है।”
संघ की प्रमुख मांग है कि जब तक  प्रदेश के समस्त विभागों में ई-अटेंडेंस योजना एक साथ लागू नहीं की जाती, तब तक इसे शिक्षा विभाग में स्थगित किया जाए। तहसीलदार श्री नितिन कुमार चौधरी को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों की यह भी मांग थी कि उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों से पूर्णतः मुक्त किया जाए ताकि वे बच्चों के भविष्य निर्माण में समर्पित हो सकें।

ज्ञापन सौंपने वालों में सम्मिलित थे:

  • पी. डहेरिया,  कमलेश परिहार,बृ जमोहन सनोडिया, राकेश दुबे, सुनील तिवारी, यजुवेन्द्र बघेल, रामकृष्ण दुबे, सुनील शुक्ला, कीर्ति डहेरिया, कविता राय, सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!