छिंदवाड़ामंडलासिवनी

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर रेलखंड का किया निरीक्षण

अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाओं और संरचनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा, स्टाफ कल्याण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

Chhindwara / Nainpur, 29 June 2025 | Yasho Representative :-
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM)  दीपक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर रेलखंड का छांदों ट्रॉली निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन, यात्री सुविधाओं, अमृत भारत योजना से संबंधित विकास कार्यों और ट्रैक संरचनाओं की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करने हेतु किया गया।

निरीक्षण की शुरुआत सुबह 07:30 बजे इतवारी स्टेशन से विशेष निरीक्षण यान (स्पीक) द्वारा हुई। DRM श्री गुप्ता ने छिंदवाड़ा एवं नैनपुर स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, रेल अस्पताल, लॉबी, रनिंग रूम और रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े :-<दादाधाम एक्सप्रेस को मनमाड़ तक चलाने की मांग तेज, शिर्डी और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे सुगम/p>

इसके अतिरिक्त खापरखेड़ा, सावनेर, चांद, लोहोगढ़, छलंगा आदि स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए ट्रैक की स्थिति और अन्य संरचनाओं का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान DRM महोदय ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि:

  • अमृत भारत योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

  • मानसून के दौरान संवेदनशील स्थलों की पहचान कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

  • रनिंग स्टाफ और कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।

  • स्टेशन परिसरों में स्वच्छता और हरियाली के लिए वृक्षारोपण बढ़ाया जाए।

निरीक्षण के साथ ही DRM द्वारा स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु वृक्षारोपण भी किया गया।

यह भी पढ़े :-<डीआरएम ने किया इतवारी-छिंदवाड़ा-सिवनी रेल खंड का निरीक्षण/p>

उपस्थित अधिकारीगण:

निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी मंडल रेल प्रबंधक के साथ उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!