Sun, 25 Oct 2026 | 03:27:50 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश

कमलनाथ ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर छिंदवाड़ा की ट्रेन सुविधा सुधारने की मांग की

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 21, 2025 11:16 pm / Post views : 503

कमलनाथ ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर छिंदवाड़ा की ट्रेन सुविधा सुधारने की मांग की
शेयर करें:
Chhindwara 21 July 2025 छिन्दवाड़ा यशो:-पूर्व मुख्यमंत्री एवं छिंदवाड़ा सांसद कमलनाथ ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर छिंदवाड़ा रेल सुविधाओं में सुधार की मांग की है। पत्र में उन्होंने क्षेत्र के यात्रियों को हो रही असुविधाओं का उल्लेख करते हुए नई ट्रेनों के संचालन एवं पुराने रूट बहाल करने की बात कही है। यह भी पढ़े :-  रेलवे की खतरनाक इंजीनियरिंग, आमजनता की जान खतरे में  पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि वर्तमान में छिंदवाड़ा जैसे बड़े संसदीय क्षेत्र में पर्याप्त रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की संख्या और स्टॉपेज बढ़ाए जाएँ। श्री नाथ ने अपने पत्र में आगे लिखा कि नागपुर-पांढुर्ना-खंडवा श्री दादाजी धूनीवाले धाम (दादा धाम एक्सप्रेस) कोराना संक्रमण काल से बंद है। जिसके चलते दादा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अविलम्ब इस ट्रेन को पुन: प्रारंभ किया जावे। नागपुर, इटारसी व जबलपुर होकर चलने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को सिवनी होते हुए छिन्दवाड़ा से प्रारंभ कर या फिर वहीं समाप्त किया जा सकता है। ऐसा करने से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रेल सुविधा का विस्तार होगा साथ ही यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा।

कमलनाथ ने सुझाईं ये प्रमुख ट्रेनें: छिंदवाड़ा से भोपाल इंटरसिटी

(1)ट्रेन क्रमांक 18110- इतवारी-टाटा नगर ( टाटा नगर एक्सप्रेस) (2)ट्रेन क्रमांक 12140- नागपुर-मुंबई (सेवाग्राम एक्सप्रेस) (3)ट्रेन क्रमांक 15206- जबलपुर-लखनऊ (चित्रकूट एक्सप्रेस) (4)ट्रेन क्रमांक 20151- रीवा-पुणे (रीवा सुपर फॉस्ट एक्सप्रेस) इनके अतिरिक्त जबलपुर-सिवनी-छिन्दवाड़ा-नागपुर ट्रेन क्रमांक 59396 को सिवनी-बैतूल पैसेंजर को आमला जंक्शन तक विस्तारित किया जाना यात्रियों के हित में होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी पत्र के अंत में अनुरोध पूर्वक कहा कि छिन्दवाड़ा और सिवनी के रास्ते इन सेवाओं का विस्तार व मार्ग परिवर्तन करने से न केवल यहां की आबादी के एक बड़े हिस्से को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेल लाइन और पीट लाइन की जरूरत पर जोर

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा कि छिंदवाड़ा स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए पीट लाइन बनाना आवश्यक है। इसके अलावा डबल लाइन परियोजना से न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

स्थानीय जनता को लाभ होगा

कमलनाथ ने रेल मंत्री से यह आग्रह किया कि उपरोक्त सुझावों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि छिंदवाड़ा क्षेत्र के नागरिकों को समय पर यात्रा करने की सुविधा मिले और उन्हें अपने ही क्षेत्र से प्रमुख शहरों तक कनेक्टिविटी मिल सके। रेल मंत्रालय की वेबसाइट पर जानें: https://indianrailways.gov.in/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें