चखने की दुकान बंद… मैदान में रेड; छिंदवाड़ा में पैग लेकर यहां-वहाँ भाग रहे शराब प्रेमी
आबकारी विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा, कई स्थानों पर की गई कार्यवाही
आबकारी विभाग की सख्ती
छिंदवाड़ा यशो :– छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग की सक्रियता और लगातार छापेमारी (Excise Raid) से शराब प्रेमियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शराब दुकानों के इर्द-गिर्द चल रही चखने की दुकानें बंद हो गई हैं और खुले मैदानों में भी आबकारी टीम रेड मार रही है। शराबी अपना पैग हाथ में लेकर यहाँ-वहाँ भागते देखे गए।
यह कार्रवाई कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में हुई।
किन-किन जगहों पर हुई कार्रवाई?
-
बस स्टैंड मदिरा दुकान के आसपास से शराबियों को खदेड़ा गया।
-
दिवांचीपुरा मदिरा दुकान के पास भी मद्यपान कर रहे लोगों को भगाया गया।
-
स्टेशन रोड कंपोजिट मदिरा दुकान के पास, ठेले पर बैठकर शराब पी रहे लोगों पर कार्रवाई हुई। ठेलेवाले पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज।
-
इमलीखेड़ा, सुक्लू ढाना, मोहन नगर, चंदनगांव, सब्जी मंडी, गुरैया सहित कई जगहों पर छापे।
किसी भी दुकान पर अवैध अहाते (Illegal Ahatas) नहीं पाए गए।
कौन-कौन अधिकारी थे मौजूद?
इस कार्रवाई में
-
सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाशचंद्र चौहान
-
गौरव पांडेय, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी,
-
उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम, हर्ष सोनी, रुचि बागरी
सहित आबकारी का पूरा अमला मौजूद रहा।
संदर्भ व अतिरिक्त जानकारी
-
आबकारी अधिनियम, मध्यप्रदेश https://mpvidhansabha.nic.in/bill_2021/bill%20no%2026%20of%202021.pdf(कानूनी जानकारी)






One Comment