छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

जनप्रतिनिधियों ने दिखाया लोकतंत्र का सामर्थ्य, “एक राष्ट्र-एक चुनाव” से विकास को नई दिशा : रोहित आर्या एवं सांसद बंटी विवेक साहू

सांसद के संयोजन में छिंदवाड़ा में हुआ राष्ट्रव्यापी विचार एवं परामर्श सम्मेलन, पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्या और सांसद बंटी विवेक साहू ने बताए लाभ

Chhindwara 30 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के सैकड़ों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि एक राष्ट्र-एक चुनाव पर सबका दृष्टिकोण सकारात्मक है। शनिवार को सांसद बंटी विवेक साहू के संयोजन में सिवनी प्राणमोती स्थित पूजा शिवी लॉन में आयोजित “एक राष्ट्र-एक चुनाव : राष्ट्रव्यापी विचार एवं परामर्श सम्मेलन” में यह बात स्पष्ट हुई।

सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्या ने कहा कि –

इतनी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि –

“एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू होने से बार-बार आचार संहिता लागू होने से बचेंगे,

चुनावी खर्च कम होगा, सुरक्षा बलों का बेहतर उपयोग होगा और सरकारें नीतिगत विकास पर केंद्रित रह सकेंगी।”

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने पूर्व न्यायाधीश आर्या को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मंच पर सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भी उनका भव्य स्वागत किया।

पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्या ने गिनाए फायदे

  • चुनावी खर्च और प्रशासनिक बोझ कम होगा।

  • रोहित आर्या ने कहा कि –
  • एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू होने से बार-बार आचार संहिता से बचा जा सकेगा
  • सुरक्षा बलों और सरकारी मशीनरी का बेहतर उपयोग होगा।

  • क्षेत्रीय मुद्दों से आगे बढ़कर दीर्घकालीन विकास पर फोकस होगा।

  • सरकारें बिना चुनावी बाधाओं के आर्थिक विकास पर ध्यान दे सकेंगी।

  • धन और बाहुबल के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

सांसद बंटी विवेक साहू ने रखे अपने विचार

सांसद साहू ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से पूरे देश में समान चुनाव प्रणाली लागू होगी। बार-बार चुनाव प्रचार की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधन बचेंगे। राजनीतिक अस्थिरता कम होगी और केंद्र व राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा।”

उन्होंने ने कहा कि “पूरे देश में समान चुनाव प्रणाली लागू होगी, –

जैसे कि भारत निर्वाचन आयोग पहले भी चर्चा कर चुका है।”

उन्होंने अपील की कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को इसके फायदे बताएं और इस मुहिम में सहयोग करें।

प्रमुख वक्ताओं की भागीदारी

सम्मेलन में मौजूद दोनों जिलों के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, मंडल अध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और इस पहल का स्वागत किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!