Sat, 24 Oct 2026 | 10:08:21 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है: सिवनी-बालाघाट फोरलेन के लिए टेंडर जारी, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने बताया विकास की बड़ी सौगात किसानों के कल्याण और जनजातीय गौरव के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 1 नवंबर से दिखेगी किसान हितैषी सरकार की झलक छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है: सिवनी-बालाघाट फोरलेन के लिए टेंडर जारी, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने बताया विकास की बड़ी सौगात किसानों के कल्याण और जनजातीय गौरव के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 1 नवंबर से दिखेगी किसान हितैषी सरकार की झलक

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 31, 2025 08:21 pm / Post views : 268

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी
शेयर करें:
 
Seoni 31 October 2025
सिवनी यशो:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र — सिवनी, बरघाट, केवलारी एवं लखनादौन में बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है। [caption id="attachment_36797" align="alignleft" width="300"] सिवनी में आयोजित बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारी मार्गदर्शन देते हुए।[/caption] अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सी.एल. चनाप सिवनी में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित हुए। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी और आयोग की अपेक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और निर्वाचन आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्य करें। श्री चनाप ने बताया कि- आगामी 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का गणना पत्रक तैयार करेंगे और पिछले पुनरीक्षण से डाटा लिंकिंग कार्य पूरी सावधानी से करेंगे। अपर कलेक्टर ने कहा कि - मतदाता सूची के सत्यापन में विशेष सावधानी बरती जाए ताकि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र नाम सूची में न रहें। मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को हटाने की प्रक्रिया भी पारदर्शी तरीके से की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी आवश्यक प्रपत्रों का संकलन, सत्यापन और प्रविष्टि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित तिथियों पर पूरा होना चाहिए ताकि जिले की मतदाता सूची अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके। https://hindi.eci.gov.in/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष