WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पेंचव्हेली ट्रेन का सिवनी से हो संचालन – रेल विकास समिति

सिवनी 16 मई 2023
सिवनी यशो:- पेंचव्हेली ट्रेन का संचालन सिवनी से किये जाने की मांग को लेकर सिवनी रेल विकास समिति के द्वार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर की डीआरएम नमिता त्रिपाठी के नाम एक पत्र लिखा गया। जिसमें मांग की गई कि पेंचव्हेली ट्रेन का संचालन सिवनी से शीघ्र प्रारंभ किया जाये।
रेल विकास समिति के मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया कि बीते दिवस सिवनी रेल विकास समिति की बैठक का आयोजन अमन होटल में किया गया, जिसमें शिकारा-रामटेक नवीन रेल लाईन की मांग को लेकर गठित रेल विकास समिति द्वारा अहम निर्णय लिये गये। उक्त बैठक में चर्चा के दौरान ऑटों का रेलवे स्टेशन से प्रत्येक क्षेत्र का सवारी किराया ऑटों संघ के अध्यक्ष राजेश मानाठाकुर के साथ बैठकर निर्धारित कर निश्चित किया गया है।
आगे बताया गया कि बैठक में शिकारा से रामटेक नवीन रेल लाईन की मांग को लेकर डूंडासिवनी स्थित मोतीमहल लॉन में आगामी 3 जून शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त बैठक में पेंचव्हेली ट्रेन का सिवनी से संचालन करने हेतु डीआरएम नागपुर को पत्र लिखा गया है। अमन होटल में आयोजित बैठक में रेल विकास समिति के सदस्य घनश्याम सनोडिया, दीपक पंजाबी, राकेश बघेल, राजेश माना ठाकुर, सत्यम सूर्यवंशी, अंचल चौरसिया, राज साहू, नरेन्द्र तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, मोनू परासर, राजकुमार कश्यप, रामकिशोर चौरसिया एवं शुभम बघेल शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!