मध्यप्रदेशसिवनी

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, कृष्णनंदन श्रीवात्री बने अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष की श्रम भदौरिया ने सिवनी जिला इकाई में की नई पदस्थापना

कृष्णनंदन श्रीवात्री बने अध्यक्ष, कन्हैया प्रजापति महासचिव नियुक्त

सिवनी।

 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश द्विवेदी एवं संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा के सुझाव पर सिवनी जिला इकाई की नई पदस्थापना की घोषणा की गई है।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कृष्णनंदन श्रीवात्री को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, सिवनी जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर पदस्थ किया गया है,

जबकि कन्हैया प्रजापति को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस संबंध में प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने विधिवत घोषणा करते हुए कहा कि –

संगठन को पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी सिवनी जिले के श्रमजीवी पत्रकारों के मान-सम्मान,

स्वाभिमान एवं

अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

प्रदेश महासचिव ने निर्देश दिए हैं कि 7 दिवस के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जाए,
जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त किया जा सके।

पदस्थापना की घोषणा के बाद जिले के पत्रकारों में हर्ष का वातावरण है।

पत्रकारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि –

उनके नेतृत्व में सिवनी जिला इकाई और अधिक मजबूत होकर पत्रकार हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।

पत्रकार एकता जिंदाबाद

https://jankrantiexpress.com/madhya-pradesh/madhya-pradesh-shramjeevi-journalist-association-submitted-a-reminder-letter-to-the-chief-minister

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button