छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर्व पर भूराभगत में 06 से 17 फरवरी तक लगेगा महादेव मेला

मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने ली समीक्षा बैठक

Chhindwara 23 January 2026

छिंदवाड़ा यशो:- जिले की जनपद पंचायत जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा के ग्राम भूराभगत में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 06 फरवरी से 17 फरवरी तक पारंपरिक महादेव मेला आयोजित किया जाएगा।

भूराभगत महादेव मेला की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज मेला स्थल पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल आयोजन, कानून व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम जुन्नारदेव सुश्री कामिनी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://x.com/dmchhindwara/status/2014385796497998235

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!