शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती सिवनी प्रवास पर, द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तैयारियों की समीक्षा
21 से 28 फरवरी तक वैदिक विधि-विधान से होगा द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
एक निर्णायक, स्मरणीय और सनातन चेतना को सशक्त करने वाला क्षण माना जा रहा है।
सिवनी यशो:- पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती 20 जनवरी की रात्रि को संतोष सहज आश्रम,
सिवनी पहुँचे, जहाँ श्रद्धालुओं एवं गुरु-भक्तों ने पारंपरिक विधि से उनका
गरिमामय स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

21 जनवरी की सुबह सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं केवलारी विधायक
ठाकुर रजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज एवं धर्मप्रेमी
नागरिक उपस्थित रहे।
पूज्य शंकराचार्य जी द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर
आयोजन समितियों की बैठकों में भाग लेकर वैदिक विधि-विधान, धार्मिक अनुशासन,
समय-सीमा एवं आयोजन की शुद्धता को लेकर प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

मातृशक्ति संगठनों की विशेष बैठक
21 जनवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित मातृशक्ति की बैठक में
गीता परिवार,
गीता पराभक्ति मंडल,
सिंह वाहिनी मंदिर समिति,
राधाकृष्ण मंदिर समिति,
हनुमान मंदिर समिति,
गिरजाकुंड महिला मंडल सहित
अन्य महिला संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही।
समाज में व्यापक प्रचार-प्रसार का दायित्व उठाने का संकल्प लिया।
बैठक के पश्चात पूज्य शंकराचार्य सदानंद जी ने धार्मिक उपदेश प्रदान किया।
इस अवसर पर पूज्य गीता मनीषी निर्विकल्प स्वरूप जी एवं
आयोजन संयोजक ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद जी
ने आयोजन की ऐतिहासिक सफलता हेतु
सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

विशेष सूचना
22 जनवरी को प्रात: 11 बजे पूज्य शंकराचार्य जी समस्त शिष्यों, आयोजन समिति
एवं श्रद्धालुओं की बैठक लेकर आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।
पूज्य शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर सिवनी सहित पूरे अंचल में
धार्मिक चेतना और उत्साह का वातावरण बन गया है।
श्रद्धालुओं एवं संत समाज में उनके दर्शन और मार्गदर्शन को लेकर
विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
सीलादेही स्थित शंकराचार्य आश्रम परिसर में 21 से 28 फरवरी तक
आयोजित होने वाला द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
राष्ट्रीय स्तर का भव्य एवं दिव्य सनातन आयोजन होगा,
जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से संत-महात्मा,
धर्माचार्य,
विद्वान एवं विशिष्ट अतिथियों का आगमन प्रस्तावित है।
महोत्सव के दौरान वैदिक प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान,
श्रीमद्भागवत कथा,
विशाल धार्मिक मेला,
सांस्कृतिक कार्यक्रम,
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल भंडारों का आयोजन किया जाएगा।
पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का सिवनी प्रवास
इस आयोजन को साधारण कार्यक्रम से उठाकर
राष्ट्रीय पहचान वाला सनातन महोत्सव बनाने में
निर्णायक भूमिका निभा रहा है।
https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/allahabad/prayagraj-magh-mela-



