Mon, 26 Oct 2026 | 02:17:30 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 27 अक्टूबर को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर खाने के बिल पर विवाद के बाद पेट्रोल बम फेंकने का आरोप 45 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम डोरली छतरपुर में अवैध कॉलोनियों का मामला गरमाया सिवनी में भूमाफियाओं की मनमानी पर प्रशासन मौन! भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप: 13,671 फॉर्म-7 जमा कर विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश! सिवनी के पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, 27 से शुरू होगी 27 अक्टूबर को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर खाने के बिल पर विवाद के बाद पेट्रोल बम फेंकने का आरोप 45 वर्षों से कायम है कुश्ती की परंपरा, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम डोरली छतरपुर में अवैध कॉलोनियों का मामला गरमाया सिवनी में भूमाफियाओं की मनमानी पर प्रशासन मौन! भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन

सीलादेही में भक्ति की विराट शोभायात्रा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 20, 2026 10:29 pm / Post views : 549

सीलादेही में भक्ति की विराट शोभायात्रा
शेयर करें:

Seoni 20 February 2026 सिवनी यशो :-नागपुर–सिवनी मार्ग स्थित पावन ग्राम सीलादेही में सनातन परंपरा, आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई।

[caption id="attachment_41999" align="aligncenter" width="300"]सीलादेही में द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शोभायात्रा सीलादेही में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली मंगल कलश शोभायात्रा।[/caption]

यह शोभायात्रा ग्रामदेवी पोथी एवं कलश पूजन के उपरांत निकाली गई, जिसमें मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर पूरे ग्राम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना दिया।

यह भी पढ़े :-द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

 कलश शोभायात्रा बनी आस्था का केंद्र

शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में कथा व्यास गीता मनीषी ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी की पावन उपस्थिति में पूजन संपन्न हुआ।

[caption id="attachment_41998" align="aligncenter" width="300"]सीलादेही में द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शोभायात्रा सीलादेही में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली मंगल कलश शोभायात्रा।[/caption]


इसके पश्चात निकली कलश शोभायात्रा में—

  • मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई

  • कथा व्यास को रथ में विराजमान किया गया

  • भजन-कीर्तन व जयघोष से ग्राम सीलादेही गुंजायमान हो उठा

  • श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप दिया

पूरी शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची।

[caption id="attachment_41996" align="aligncenter" width="300"]सीलादेही में द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शोभायात्रा सीलादेही में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली मंगल कलश शोभायात्रा।[/caption] यह भी पढ़े :-जब कलेक्टर ने पीठ फेरी, जनता माँ नर्मदा के चरणों में पहुंची”

 21 से 28 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत
21 फरवरी से 28 फरवरी तक
सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

[caption id="attachment_41994" align="aligncenter" width="300"]सीलादेही में द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शोभायात्रा सीलादेही में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली मंगल कलश शोभायात्रा।[/caption]

 स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में आयोजन

यह संपूर्ण आयोजन
स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज
के पावन सानिध्य एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। आयोजन की प्रत्येक गतिविधि सनातन मर्यादाओं और वैदिक परंपराओं के अनुरूप की जा रही है।

ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को समर्पित

यह महोत्सव स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को समर्पित है। उनके गृह जिले में आयोजित होने के कारण इस शोभायात्रा एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया है।

[caption id="attachment_41995" align="aligncenter" width="300"]सीलादेही में द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य शोभायात्रा सीलादेही में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली मंगल कलश शोभायात्रा।[/caption]

 राष्ट्रीय स्तर का धार्मिक महोत्सव

इस भव्य शोभायात्रा एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में
संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति संभावित है। आयोजन समिति इसे राष्ट्रीय स्तर के सनातन उत्सव के रूप में स्थापित करने हेतु सतत प्रयासरत है। 

https://www.shorsandesh.in/congress-in-charge-of-all-230-centers-of-the-district

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष