WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा में सभी वर्गों को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भ्रम फैलाने वालों को कार्यकर्ताओं का करारा जवाब

भाजपा में जनजातीय समाज को मिला पर्याप्त नेतृत्व का अवसर: दिनेश कुमार कौरेती

Seoni BJP Organization Representation                                                 

Seoni 07 March 2026

सिवनी यशो:-  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य, निष्ठा और समर्पण के आधार पर सम्मान और जिम्मेदारियां देने वाली पार्टी है। सिवनी जिला भाजपा की वर्तमान कार्यकारिणी में सभी क्षेत्रों, सभी वर्गों, आयु वर्ग तथा मातृशक्ति को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के नेतृत्व में गठित जिला कार्यकारिणी संतुलित, समन्वित और संगठनात्मक दृष्टि से सशक्त है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सिवनी भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व (Seoni BJP Organization Representation) को लेकर कुछ असंतुष्ट तत्वों द्वारा संगठन के बारे में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा ही वह राजनीतिक दल है जो समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी संगठन में स्थान देकर सम्मानित करता है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की उपेक्षा के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और जिला भाजपा संगठन में इन वर्गों के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सिवनी भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व (Seoni BJP Organization Representation)  मिलना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात – संदीप उईके, भाजपा जिला मंत्री 

भाजपा में सभी वर्गों को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भ्रम फैलाने वालों को कार्यकर्ताओं का करारा जवाब - Seoni News

भाजपा जिला मंत्री संदीप उईके ने कहा कि जिले में भाजपा संगठन में आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व मिलना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। जिला भाजपा संगठन में आदिवासी समाज को पूरा सम्मान और जिम्मेदारी मिली है, जो पार्टी की समावेशी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया जाना समझ से परे है, क्योंकि संगठन में हर समाज और वर्ग को अपनी भागीदारी मिली है। मैं स्वयं आदिवासी समाज से हूं और मानता हूं कि प्रतिनिधित्व किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान का प्रतीक है। हमें विरोध की राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र और समाज के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

भाजपा में जनजातीय समाज को मिला नेतृत्व का अवसर: दिनेश कुमार कौरेती

भाजपा में सभी वर्गों को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भ्रम फैलाने वालों को कार्यकर्ताओं का करारा जवाब - Seoni News

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला महामंत्री दिनेश कुमार कौरेती ने कहा कि वे अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं और वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के साथ-साथ जिला स्तर पर भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक गैर-राजनीतिक परिवार से आते हैं, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पहली बार में ही जिला स्तर पर मंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।

दिनेश कौरेती ने कहा कि पार्टी ने उन्हें केवल पद ही नहीं दिया बल्कि हर कार्यक्रम में सम्मान और प्रदेश स्तर पर जनजातीय समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर उनकी राय भी ली जाती है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के युवाओं को जिस प्रकार की राजनीतिक सहभागिता, सम्मान और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भाजपा में मिलता है, वह किसी अन्य दल में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है और सिवनी भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व (Seoni BJP Organization Representation) इसका सशक्त उदाहरण है।

भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी: शंकरलाल उट्टी

भाजपा में सभी वर्गों को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भ्रम फैलाने वालों को कार्यकर्ताओं का करारा जवाब - Seoni News

भाजपा बीजादेवरी मंडल अध्यक्ष शंकरलाल उट्टी ने कहा कि वे अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं और वर्तमान में मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें संगठन में लगातार अवसर दिए और जनजातीय समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सिवनी भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व (Seoni BJP Organization Representation) भाजपा की समावेशी विचारधारा को दर्शाता है और यही कारण है कि संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व मिलना गर्व की बात: काजू सल्लाम

भाजपा बीजादेवरी मंडल महामंत्री काजू सल्लाम ने कहा कि वे गोंड आदिवासी समाज से आते हैं और संगठन में उन्हें युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष सहित कई दायित्व निभाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को सम्मान, अवसर और भागीदारी देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जिला भाजपा संगठन में आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व मिलना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है और सिवनी भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व (Seoni BJP Organization Representation) पूरे समाज के सम्मान का प्रतीक है।

भाजपा में कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान: भीम डेहरिया

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष भीम डेहरिया ने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हें भाजपा उत्तर नगर मंडल महामंत्री तथा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, जिसका उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी संगठन में स्थान देकर सम्मानित करती है और सिवनी भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व (Seoni BJP Organization Representation) इसकी स्पष्ट मिसाल है।

अनुसूचित जाति समाज को भाजपा ने दिया सम्मान: संदीप माना ठाकुर

भाजपा में सभी वर्गों को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भ्रम फैलाने वालों को कार्यकर्ताओं का करारा जवाब - Seoni News

भाजपा दक्षिण मंडल के नगर मंत्री संदीप माना ठाकुर ने कहा कि वे अनुसूचित जाति समाज से आते हैं और वर्तमान में नगर मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्हें वार्ड अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति समाज को सम्मान, अवसर और भागीदारी देने का कार्य करती रही है और सिवनी भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व (Seoni BJP Organization Representation) इसी सोच का परिणाम है।

संगठन में सभी वर्गों को अवसर: खुशाल माना ठाकुर

भाजपा में सभी वर्गों को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भ्रम फैलाने वालों को कार्यकर्ताओं का करारा जवाब - Seoni News

भाजपा दक्षिण मंडल में “मन की बात” कार्यक्रम प्रभारी खुशाल माना ठाकुर ने कहा कि संगठन में उन्हें आईटी सेल प्रभारी सहित कई दायित्व निभाने का अवसर मिला है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर देती है।

भाजपा में अंतिम व्यक्ति को भी मिलता है सम्मान: रोहित पप्पी मेहरोलिया

भाजपा में सभी वर्गों को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भ्रम फैलाने वालों को कार्यकर्ताओं का करारा जवाब - Seoni News

भाजपा उत्तर मंडल के नगर महामंत्री रोहित पप्पी मेहरोलिया ने कहा कि वे वाल्मीकि समाज से आते हैं और पहले युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में समाज के अंतिम व्यक्ति को भी संगठन में स्थान और सम्मान मिलता है।

कार्यकर्ता आधारित संगठन है भाजपा: बादल बैन

भाजपा में सभी वर्गों को मिला सम्मानजनक प्रतिनिधित्व, भ्रम फैलाने वालों को कार्यकर्ताओं का करारा जवाब - Seoni News

भाजपा दक्षिण मंडल के नगर महामंत्री बादल बैन ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता की पहचान उसके समर्पण और कार्य के आधार पर होती है। भाजपा में सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिलता है और यही सिवनी भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व (Seoni BJP Organization Representation) की वास्तविक भावना है।

भाजपा सेवा का मंच है: गोपाल पवमें

भाजपा जिला मंत्री गोपाल पवमें ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के आधार पर सम्मान देती है और पार्टी परिवारवाद तथा व्यक्तिवाद से दूर रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा का मंच है और जब कुछ अवसरवादी लोगों की राजनीति नहीं चलती तो वे भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता और नेतृत्व ऐसे प्रयासों का सशक्त जवाब देने में सक्षम है। 

           https://en.wikipedia.org/wiki/Bharatiya_Janata_Party

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!