मध्यप्रदेशसिवनी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओम कला केन्द्र में प्रशिक्षणार्थियों का होगा सम्मान
🔴 BREAKING NEWS
Seoni Om Kala Kendra Mahila Diwas
[ez-toc]
महिला दिवस पर सिवनी में बड़ा सम्मान समारोह
सिवनी यशो: Seoni Om Kala Kendra Mahila Diwas कार्यक्रम के तहत रोजगारोन्मुखी सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों का सम्मान समारोह आज आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे राजश्री पैलेस, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिवनी में होगा।
Seoni Om Kala Kendra Mahila Diwas, कार्यक्रम में रहेंगे ये प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन करेंगी।
मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में सुजीत जैन, संतोष अग्रवाल, नरेन्द्र टांक, आनंद शर्मा, उर्मिला उईके, अभिषेक दुबे तथा युवराज सिंह राहांगडाले सहित अन्य वरिष्ठ जन शामिल होंगे।
Highlight: कार्यक्रम में सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को अतिथियों के हाथों सम्मान और डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा।
24 वर्षों से आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य
ओम कला केन्द्र की संचालिका श्रीमती साक्षी सोनी ने बताया कि संस्था पिछले 24 वर्षों से मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।
यहाँ नाममात्र के पंजीयन शुल्क पर महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाता है।
सिवनी सहित आसपास के जिलों में भी संस्था के प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं।
सिवनी की 52 गौशालाओं में 7905 गौवंश, 1682 की स्वाभाविक मृत्यु



