WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

अवैध कॉलोनाइजरों के सामने प्रशासन नतमस्तक

Chhindwara Illegal Colony Case: सरकारी जमीन पर 20 फुट का पक्का रास्ता, कार्रवाई टाल रहे अधिकारी

अवैध कॉलोनाइजरों के सामने प्रशासन नतमस्तक
Chhindwara Illegal Colony Case: सरकारी जमीन पर 20 फुट का पक्का रास्ता, कार्रवाई टाल रहे अधिकारी

Chhindwara 10 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  जिले में Chhindwara Illegal Colony Case एक बार फिर चर्चा में है। कुसमैली हल्के में भूमाफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनियां काटकर भूखंडों का विक्रय किया गया था।

नगर निगम द्वारा इन कॉलोनियों को लगभग एक वर्ष पहले अनाधिकृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद हैं।

आरोप है कि कुसमैली मंडी रोड पर इन कॉलोनियों में जाने के लिए सरकारी जमीन पर 20 फुट का पक्का रास्ता बना लिया गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं।

Chhindwara Illegal Colony Case: इन खसरों पर बेचे गए अवैध भूखंड

नगर निगम छिंदवाड़ा ने पत्र क्रमांक 677/का.प्र./नपानि/2025 दिनांक 7 फरवरी 2025 के माध्यम से अंबिका सूर्यवंशी, रामस्वरूप उसरेठे और कुसुम चौरे द्वारा विकसित कॉलोनियों को अनाधिकृत घोषित किया था। इसके बावजूद लगभग 40 भूखंडों का विक्रय किया गया।

गडादान रास्ते से चार कॉलोनियों को फायदा

कुसमैली मंडी रोड में बने गडादान रास्ते से चार कॉलोनियों को फायदा मिल रहा है। इनमें रामस्वरूप उसरेठे, अंबिका सूर्यवंशी और कुसुम चौरे की अवैध कॉलोनियों के साथ रामजी स्टेट कॉलोनी भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि 54 फुट चौड़े पीएचई नाले के ऊपर सड़क बनाकर कब्जा कर लिया गया है, जिससे इन कॉलोनियों को आवागमन का रास्ता मिल रहा है।

पटवारी ने भी सौंपा पंचनामा

हल्के के पटवारी आकीब खान ने इस मामले में पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया है। हालांकि अब तक Chhindwara Illegal Colony Case में कार्रवाई नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ अधिकारियों और कॉलोनाइजरों के बीच सांठगांठ की चर्चा भी जोरों पर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!