Sandeep Mohod BJP Chhindwara के 5 बड़े आरोप: विधायक पर भ्रष्टाचार का दावा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत
विधायक विजय चौरे पर स्वेच्छानुदान मद में भ्रष्टाचार का आरोप
Sandeep Mohod BJP Chhindwara: पांढुर्ना जिले के भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़ संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वे रोज सुबह 9 बजे से अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हैं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों से संपर्क भी करते हैं।
Chhindwara 12 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पांढुर्ना जिले के भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़ (Sandeep Mohod BJP Chhindwara) संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सौंसर स्थित अपने निवास पर बने कार्यालय में वे प्रतिदिन सुबह 9 बजे से कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनना शुरू कर देते हैं।
इस दौरान सौंसर और पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के फोन भी लगातार आते रहते हैं, जिनमें वे विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करते हैं। इसके अलावा वे समय-समय पर भाजपा कार्यालय पहुंचकर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते हैं।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने बताया कि पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की विशेष योजना पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार दौरे कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-<अवैध कॉलोनाइजरों के सामने प्रशासन नतमस्तक
सरल स्वभाव के कारण कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय – Sandeep Mohod BJP Chhindwara
भाजपा जिलाध्यक्ष का सरल और मिलनसार स्वभाव कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाता है। बताया जाता है कि वे कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहायता करने में भी पीछे नहीं हटते।
विधायक विजय चौरे पर भ्रष्टाचार का आरोप
बातचीत के दौरान जब वर्तमान विधायक की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल किया गया तो संदीप मोहोड़ ने विधायक विजय चौरे पर गंभीर आरोप लगाए।
(Sandeep Mohod BJP Chhindwara) उन्होंने दावा किया कि विधायक द्वारा स्वेच्छानुदान मद में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार किया गया है। मोहोड़ के अनुसार गरीबों के लिए मिलने वाली राशि को कथित रूप से रिश्तेदारों और स्टाफ के नाम पर निकालकर बंदरबांट किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की गई है और जांच की मांग की गई है।



