WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अवैध मोटर पंप पर बड़ी सख्ती की चेतावनी, नपा अध्यक्ष ने किया डैम का निरीक्षण

अवैध मोटर पंप और डैम क्षेत्र में खेती पर सख्ती की तैयारी

Seoni Bhimgarh Dam Inspection

Seoni 14 March 2026

सिवनी यशो:-  Seoni Bhimgarh Dam Inspection के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ भीमगढ़ डैम के सुआखेड़ा इंटकवेल क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डैम क्षेत्र में अवैध खेती और मोटर पंप लगाकर सिंचाई किए जाने का मामला सामने आया।

शनिवार 14 मार्च 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ Seoni Bhimgarh Dam Inspection किया। इस दौरान पाया गया कि डैम के आसपास के क्षेत्र में किसानों द्वारा अवैध रूप से खेती की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि डैम के दोनों पाटों पर हजारों किसानों ने मोटर पंप लगाकर खेतों में सिंचाई का कार्य शुरू कर दिया है।

अवैध मोटर पंप रोकने संयुक्त अभियान की तैयारी

नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि डैम का पानी अवैध रूप से निकालना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि इस मामले से कलेक्टर को भी अवगत कराया जाएगा।

पार्षदों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि एमपीईबी, सिंचाई विभाग और नगर पालिका सिवनी संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध मोटर पंपों पर कार्रवाई करेंगे।

शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है डैम

अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डैम क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का कहना है कि भीमगढ़ डैम शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण में उपस्थित रहे:
पार्षद राजेश राजू यादव, संजय भलावी, अनिल पटवा, शीबू सेंगर, सहायक यंत्री देवश्वरी धुर्वे, उपयंत्री ऋषिकेश शर्मा, बंसत चौहान, विपेश तिवारी एवं अन्य कर्मचारी।

http://chhindwara.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260313N334&fontname=Mangal&LocID=43&pubdate=03/13/2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!