Mon, 23 Nov 2026 | 04:57:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

अवैध मोटर पंप पर बड़ी सख्ती की चेतावनी, नपा अध्यक्ष ने किया डैम का निरीक्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 14, 2026 10:48 pm / Post views : 354

अवैध मोटर पंप पर बड़ी सख्ती की चेतावनी, नपा अध्यक्ष ने किया डैम का निरीक्षण
शेयर करें:
Seoni Bhimgarh Dam Inspection
Seoni 14 March 2026
सिवनी यशो:-  Seoni Bhimgarh Dam Inspection के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ भीमगढ़ डैम के सुआखेड़ा इंटकवेल क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डैम क्षेत्र में अवैध खेती और मोटर पंप लगाकर सिंचाई किए जाने का मामला सामने आया।
शनिवार 14 मार्च 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ Seoni Bhimgarh Dam Inspection किया। इस दौरान पाया गया कि डैम के आसपास के क्षेत्र में किसानों द्वारा अवैध रूप से खेती की जा रही है। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि डैम के दोनों पाटों पर हजारों किसानों ने मोटर पंप लगाकर खेतों में सिंचाई का कार्य शुरू कर दिया है।

अवैध मोटर पंप रोकने संयुक्त अभियान की तैयारी

नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि डैम का पानी अवैध रूप से निकालना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि इस मामले से कलेक्टर को भी अवगत कराया जाएगा। पार्षदों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि एमपीईबी, सिंचाई विभाग और नगर पालिका सिवनी संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध मोटर पंपों पर कार्रवाई करेंगे।

शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है डैम

अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डैम क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का कहना है कि भीमगढ़ डैम शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण में उपस्थित रहे: पार्षद राजेश राजू यादव, संजय भलावी, अनिल पटवा, शीबू सेंगर, सहायक यंत्री देवश्वरी धुर्वे, उपयंत्री ऋषिकेश शर्मा, बंसत चौहान, विपेश तिवारी एवं अन्य कर्मचारी।
http://chhindwara.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260313N334&fontname=Mangal&LocID=43&pubdate=03/13/2026