WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

Seoni National Lok Adalat: 1944 मामलों का ऐतिहासिक निराकरण, पीड़ितों को 2.42 करोड़ की बड़ी राहत

सिवनी यशो:- Seoni National Lok Adalat में जिले के विभिन्न न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत में कुल 1944 मामलों का निपटारा हुआ, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय और आर्थिक राहत मिली।

जिला मुख्यालय सिवनी सहित लखनादौन, केवलारी, घंसौर एवं छपारा में आयोजित Seoni National Lok Adalat में विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया गया।

Seoni National Lok Adalat court settlement cases Seoni district court
सिवनी में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1944 मामलों का निराकरण

जिला विधिक सहायता अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत ( Seoni National Lok Adalat) के सफल संचालन के लिए जिला मुख्यालय सिवनी में 10, व्यवहार न्यायालय लखनादौन में 6 तथा केवलारी, घंसौर एवं छपारा में 1-1 खंडपीठ सहित कुल 19 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया था।

कई प्रकार के मामलों का हुआ निपटारा

लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, कुटुंब न्यायालय तथा नगर पालिका के जलकर से संबंधित प्रकरणों को रखा गया।

इसके साथ ही विद्युत वितरण कंपनी और विभिन्न बैंकों के ऋण वसूली से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निराकरण किया गया।

न्यायालयों के 359 मामलों का हुआ समाधान

लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 428 प्रकरणों में से 359 मामलों का निराकरण किया गया। वहीं 10638 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में से 1585 मामलों का समाधान हुआ।

इस प्रकार कुल 1944 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

Seoni National Lok Adalat : मोटर दुर्घटना मामलों में 2.42 करोड़ की क्षतिपूर्ति

मोटर दुर्घटना दावा के 32 प्रकरणों में पक्षकारों को 2 करोड़ 42 लाख 52 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई।

इसके अलावा विद्युत अधिनियम से जुड़े 62 मामलों से 10 लाख 18 हजार 832 रुपये तथा 1027 प्री-लिटिगेशन मामलों से 69 लाख 36 हजार 683 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

चेक बाउंस और बैंक वसूली के मामलों का भी समाधान

चेक बाउंस के 49 मामलों में 88 लाख 53 हजार 192 रुपये की राशि का निराकरण हुआ। वहीं बैंक वसूली के 273 प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंकों को 1 करोड़ 4 लाख 28 हजार 376 रुपये प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त नगरीय निकायों के जलकर के 267 मामलों के निराकरण से लगभग 10 लाख 83 हजार 475 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

अन्य मामलों का भी हुआ निराकरण
लोक अदालत में 107 आपराधिक राजीनामा योग्य, 43 वैवाहिक, 12 सिविल तथा 44 अन्य प्रकरणों का भी सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!