मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में जिलास्तरीय जनसुनवाई: 185 आवेदन पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर संस्कृति जैन की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की शिकायतों और आवेदनों पर हुई गंभीर चर्चा

 Seoni, 30 September 2025
सिवनी यशो:- प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय जनसुनवाई इस सप्ताह कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर जैन ने आमजन से प्राप्त 185 विभिन्न शिकायतों और आवेदनों की गंभीरता से सुनवाई की और संबंधित विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समाधान नियत समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।

इस दौरान विभिन्न तहसीलों और गांवों से प्राप्त प्रमुख आवेदन निम्नलिखित थे:

  • कुरई तहसील, ग्राम थरेला ब्रुंकगंज – अगस्त-सितंबर का राशन दिलाने हेतु आवेदन।

  • लखनादौन तहसील, ग्राम मोहगांव गूजर – बीपीएल कार्ड बनवाने हेतु।

  • सिवनी तहसील, ग्राम फलारा – नक्शा सुधार हेतु।

  • लखनादौन जनपद, ग्राम सदाली लाल धुर्वे – पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु।

  • बंडोल थाना, ग्राम बांकी – मोहल्लों में सफाई और मंच निर्माण हेतु।

  • सिवनी, ग्राम नरेला – आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु।

  • छपारा तहसील, ग्राम भीमगढ़ – अतिवृष्टि से नुकसान हुए मक्‍का की फसल के लिए।

  • लखनादौन तहसील, ग्राम मोहगांव – अनुदान राशि दिलाने हेतु।

  • बरापत्थर सिवनी – शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु।

  • सिवनी, ग्राम सिमरिया – आधार कार्ड बनवाने हेतु।

  • कुरई तहसील, ग्राम पिटेसुर – वृक्ष कटाई की अनुमति दिलाने हेतु।

  • सिवनी, ग्राम सिंघोड़ी – जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु।

  • छपारा तहसील, ग्राम रामगढ़ – प्राथमिक शाला में अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु।

  • केवलारी तहसील, ग्राम आलोनिया खापामाल – समग्र आईडी में सुधार हेतु।

  • सिवनी, महामाया वार्ड – स्वयं के मकान का पट्टा दिलाने हेतु।

इनके अलावा भी कुल 185 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

कलेक्टर संस्कृति जैन ने नागरिकों से भी अपील की कि वे समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई का लाभ उठाएँ और समय पर आवेदन प्रस्तुत करें

https://mandsaur.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B9%C2%B0%C2%B9%C3%8E%C2%B5%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B1%C2%B9&pubdate=09/09/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!