Chapara Mass Marriage 2026

कार्यक्रम में सिवनी विधायक Dinesh Rai Munmun, जिला पंचायत अध्यक्ष Malti Deheriya, जनपद पंचायत छपारा अध्यक्ष Sadam Singh Barkade तथा नगर परिषद अध्यक्ष Nisha Patel सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
Chapara Mass Marriage 2026 विभिन्न परंपराओं से संपन्न हुआ विवाह-निकाह
जानकारी के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम सुबह 9 बजे निर्धारित था, लेकिन आयोजन दोपहर लगभग 12 बजे प्रारंभ हुआ।
समारोह में
- 58 जोड़ों का विवाह आदिवासी रीति-रिवाज से पंडा भुमका बाबा द्वारा
- 38 जोड़ों का विवाह हिंदू परंपरा से ब्राह्मणों द्वारा
- 2 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपरा से मौलाना द्वारा
धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
नवविवाहित जोड़ों को मिला आशीर्वाद
Chapara Mass Marriage 2026 उपरांत सभी नवविवाहित जोड़ों ने मंच पर उपस्थित अतिथियों और अपने परिजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा मंच से एक जोड़े को प्रतीकात्मक रूप से 49,000 का चेक भी प्रदान किया गया।
लकड़ी के चूल्हों पर तैयार हुआ भोजन
कार्यक्रम के दौरान भोजन तैयार करने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर के स्थान पर पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों का उपयोग किया गया। पुराने तरीके से लकड़ियां जलाकर भोजन तैयार किया गया, जो आयोजन में उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का विषय रहा।
सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, परिजन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी रस्मों के संपन्न होने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।





