WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

19 मार्च को मनोकामना कलश स्थापना, नवरात्रि में भव्य धार्मिक आयोजन

Seoni Rajrajeshwari Temple Kalash Sthapana

सिवनी। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर श्रीमाता राज राजेश्वरी मंदिर (Seoni Rajrajeshwari Temple ) नंदिकेश्वर धाम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 19 मार्च को मंदिर परिसर में मनोकामना कलश स्थापना के साथ नवरात्रि आयोजन की शुरुआत होगी।
Seoni Rajrajeshwari Temple Kalash Sthapana Navratri Nandikeshwar Dham
नंदिकेश्वर धाम स्थित श्रीमाता राजराजेश्वरी मंदिर में 19 मार्च को मनोकामना कलश स्थापना होगी

इस संबंध में 9 मार्च 2026 को जिला ब्राह्मण समाज प्रबंध कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने की, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

नवरात्रि में स्थापित होंगे जवारे और मनोकामना कलश

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीमाता राजराजेश्वरी मंदिर नंदिकेश्वर धाम में माँ भगवती के जवारे एवं मनोकामना कलश स्थापित किए जाएंगे।

इसके लिए आचार्य पं. सूर्यकांत चतुर्वेदी को पुरोहित तथा पं. संतोष अवस्थी को मुख्य यजमान नियुक्त किया गया है।

Seoni Rajrajeshwari Temple : कलश स्थापना और पूजा के लिए प्रभारी नियुक्त

प्रबंध समिति द्वारा आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

  • कलश प्रभारी: पं. विकास तिवारी, श्रीमती गीता अवस्थी
  • कलश स्थापन प्रभारी: ओम प्रकाश तिवारी, रूपनारायण अवस्थी, अशोक अवस्थी, राजेन्द्र दुबे
  • पूजन प्रभारी: शैल दुबे, राधिका दुबे, ज्योति भार्गव, पूजा तिवारी, प्रतिभा तिवारी
  • नित्य भजन-जस प्रभारी: शकुनतला तिवारी, सरला उपाध्याय, राम प्यारी मिश्रा
  • देवी श्रृंगार प्रभारी: मीनाक्षी तिवारी, रानी शुक्ला, अनामिका मिश्रा
  • मंदिर सज्जा प्रभारी: अखिलेश पांडे, संदीप उपाध्याय, अंकित दुबे

भक्तों से सहयोग की अपील

समिति द्वारा बताया गया कि मनोकामना कलश, सहस्त्र अर्चन और अन्य धार्मिक व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए भक्तगण संबंधित प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।

कलश स्थापना के लिए राशि निर्धारित
मनोकामना कलश की राशि 1100 तथा घृत कलश की राशि 3100 निर्धारित की गई है। यदि घृत श्रद्धालु स्वयं उपलब्ध कराते हैं तो कलश राशि 500 रखी गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!