होटल, ढाबा व चाय स्टॉल से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश पर प्रशासन की कार्रवाई, बरघाट और केवलारी क्षेत्र में जांच
Seoni Gas Cylinder Action की मुख्य बातें
- होटल, ढाबा और चाय स्टॉल में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया
- बरघाट क्षेत्र के गुरु कृपा होटल में प्रशासन की कार्रवाई
- ग्राम मैरा में चाय स्टॉल से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
- केवलारी के पलारी स्थित होटल से 2 सिलेंडर जब्त
- नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Seoni Gas Cylinder Action
Seoni 15 March 2026
सिवनी यशो:- कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले में (Seoni Gas Cylinder Action) घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण कर कार्रवाई की।
बरघाट क्षेत्र में एसडीएम के निर्देशानुसार होटल एवं ढाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। इस पर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त किए।
वहीं ग्राम मैरा में दिलीप साहू की चाय स्टॉल से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
इसी प्रकार तहसील केवलारी के ग्राम पलारी स्थित पप्पू होटल का निरीक्षण करने पर वहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जिला प्रशासन द्वारा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करने की समझाइश दी गई है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।



