सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

बीजा-देवरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

बीजा-देवरी मंडल प्रशिक्षण महाअभियान

Seoni 21 March 2026
छपारा यशो:- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा मंडल बीजा-देवरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

  • राजीव उइके – इतिहास एवं विकास
  • आसू सतनामी – कार्य पद्धति
  • वीरेन्द्र डेहरिया – वैचारिक अधिष्ठान
  • राजेश वर्मा – कार्य विस्तार
  • शिवम बंजारा – सोशल मीडिया
  • नवनीत सिंह ठाकुर – बूथ प्रबंधन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

विशेष: कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डिजिटल पंजीयन कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष शंकरलाल उट्टी ने आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

https://up.bjp.org/hi/state-pressreleases/bhaarataiya-janataa-paaratai-davaaraa-utatara-paradaesa-maen-saurauu-kaie-jaa

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!