मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

“4 हजार रुपए क्विंटल गेहूं और 800 रुपए बोनस हुआ तो किसानों की बल्ले-बल्ले”

छिंदवाड़ा में 12 सूत्रीय मांगें रखीं, KCC लोन जमा करने की तारीख बढ़ाने की भी मांग

गेहूं समर्थन मूल्य 4000 रुपए

Chhindwara 25 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए
गेहूं समर्थन मूल्य 4000 रुपए एवं 800 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग उठाई है।

किसानों के हित में उठाई आवाज

ज्ञापन में बताया गया कि किसानों को फसल की लागत बढ़ने, खाद-बीज की समस्या और बाजार में उचित मूल्य न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को अन्नदाताओं के हित में ठोस निर्णय लेना चाहिए।

12 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

जिला किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया। यह ज्ञापन जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया।

KCC लोन की तारीख बढ़ाने की मांग

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सेवा सहकारी समितियों से लिए गए केसीसी ऋण को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है।
किसान कांग्रेस ने इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल करने की मांग की है, क्योंकि वर्तमान में गेहूं की कटाई जारी है और किसानों को उपार्जन के बाद ही भुगतान प्राप्त होगा।

गेहूं समर्थन मूल्य 4000 रुपए – महंगाई के चलते बढ़ी लागत

ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के कारण गेहूं और चना फसल की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में किसानों को उचित मूल्य और बोनस दिया जाना आवश्यक है, ताकि उन्हें उनकी उपज का सही लाभ मिल सके।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान जय सक्सेना, नितिन उपाध्याय, गुंजन शुक्ला, जीवन सिंह रघुवंशी, दिगंबर ठाकरे, भैय्याजी शिवहारे, शैलेन्द्र सेंगर, अर्जुन वानखेड़े, यश कराड़े, बबला पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.ind24.tv/chhattisgarh/mp-wheat-procurement-2026-starts-april-1-two-phases-msp-2625-bonus-farmers-registration-increase

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button