WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

इमरत राय बने ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी छींदा के अध्यक्ष

महिला, युवा, किसान व अन्य प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने पर जोर

छींदा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

Seoni 28 March 2026
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड अंतर्गत छींदा में आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से इमरत राय को ग्राम पंचायत छींदा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक 22 मार्च 2026 को पूर्व सरपंच शेख रसीद मंसूरी के निवास पर आयोजित हुई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं।

छींदा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष –  विभिन्न प्रकोष्ठों में नियुक्तियां

नई गाइडलाइन के अनुसार महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर केशर मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अन्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • युवक कांग्रेस अध्यक्ष – सुनील झारिया
  • बाल कांग्रेस अध्यक्ष – प्रियांशु राय
  • सोशल मीडिया अध्यक्ष – प्रियांशु झारिया
  • किसान कांग्रेस अध्यक्ष – विधान सिंह सेन
  • ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष – कमलेश राय
  • सेवादल अध्यक्ष – राजकुमार झारिया
  • BLA अध्यक्ष – आनंद सागर

बैठक में प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केवलारी के अध्यक्ष सुभाष सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडलम अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन ने की, जबकि संचालन सेक्टर अध्यक्ष श्याम बाबू झारिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृहमनसिंह बघेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 संगठन विस्तार पर जोर

बैठक में जिला व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/bhopal-congress-will-now-form-committees-at-the-ward-level-of-gram-panchayats-organization-being-formed-in-preparation-for-the-elections-8430704

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!