सिवनी में 94% रिजल्ट का जलवा: सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज में प्रतिभाओं का सम्मान, प्रज्ञांशी दुबे और संस्कार मिश्रा बने टॉपर
विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ मुख्य अतिथि, गजानंद पंचेश्वर की अध्यक्षता में भव्य समारोह | हजारों अभिभावकों की मौजूदगी

सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर रिजल्ट 2026 – 94% रिजल्ट
Seoni 30 March 2026
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज में स्थानीय कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास, उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण में घोषित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने की।

नितिन चौधरी (प्रादेशिक सहसचिव, विद्या भारती महाकोशल प्रांत), विनीत अग्रवाल (जिला सचिव), नूपेश ठाकुर (उपाध्यक्ष, विवेकानंद बाल कल्याण समिति), मनोज मर्दन त्रिवेदी (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सर्वश्रेष्ठ छात्रा: प्रज्ञांशी दुबे (कक्षा 6वीं)
सर्वश्रेष्ठ छात्र: संस्कार मिश्रा (कक्षा 5वीं)
दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य ओमप्रकाश यादव एवं परीक्षा प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया।

इन विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
साक्षी पगारे, प्रिया विश्वकर्मा, अंबिका सराठे, भक्ति डेकाटे, दीपाली कुल्हाडे, यश आत्मपूज्य, प्रज्ञांशी दुबे, अनुज्ञा जैन, पुनीत, अनवय मालवीय, पर्णिता पंचेश्वर, दिव्यांश सनोडिया, धरा चौरसिया, अनिका जैन, शिवांश उपाध्याय, शिवन्या बरोद्वे, स्वयं सनोडिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया।

प्रतिभाओं का सम्मान
सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर रिजल्ट 2026 की विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं एवं हिन्दू सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
“यह विद्यार्थियों का सौभाग्य है कि वे सरस्वती शिशु मंदिर जैसे संस्कारमय वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह संस्थान शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार भी प्रदान करता है।”
आधुनिक लैब से सशक्त हो रहा शिक्षण
विद्यालय प्राचार्य ने आगामी शैक्षणिक सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में ASTRO लैब, TINKERING लैब एवं STEM लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक, प्रयोगात्मक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।
- ASTRO लैब: खगोल विज्ञान की जानकारी, ग्रह-नक्षत्रों का अध्ययन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
- TINKERING लैब: नवाचार, मॉडल निर्माण, रोबोटिक्स एवं प्रोजेक्ट आधारित सीखने का अवसर
- STEM लैब: विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग एवं गणित को व्यावहारिक रूप से समझने की सुविधा
इन आधुनिक संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना विकसित की जा रही है।
परिणाम के बाद हुई समीक्षा बैठक
सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर रिजल्ट 2026 – घोषणा के पश्चात विद्यालय संचालन समिति के व्यवस्थापक नितिन चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं विद्यालय के प्राचार्य द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र को विधिवत एवं व्यवस्थित रूप से प्रारंभ करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं नवीन गतिविधियों को लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
अभिभावकों की बड़ी उपस्थिति
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत भव्य एवं सफल रहा।
सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर रिजल्ट 2026 –आयोजन में इनकी रही विशेष भूमिका
- प्रकाश गुप्ता – परीक्षा प्रभारी
- नरेन्द्र चौरसिया – सह परीक्षा प्रभारी
- शिवांशु गठोरिया – प्राथमिक परीक्षा प्रभारी
- सविता विश्वकर्मा – परीक्षा प्रभारी
- कृष्णमुरारी दुबे, मनीषा तिवारी – पुरस्कार वितरण सहयोग
- कीर्ति ठाकुर – कार्यक्रम संचालन



