WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समता का प्रेरक संदेश : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

गांव-गांव तक पहुंचेंगे बाबा साहेब के विचार, 20 अप्रैल तक कार्यक्रम

अम्बेडकर जयंती सिवनी –  बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समता का प्रेरक संदेश : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

Seoni 14 April 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, संभागीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डां.सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि बाबा साहेब डां. भीमराव अंबेडकर ने देश को न केवल एक सुव्यवस्थित संविधान प्रदान किया, बल्कि समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष का अमर संदेश भी दिया।
अंबेडकर जयंती सिवनी भाजपा कार्यक्रम डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी भाषण
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने बाबा साहेब के शिक्षा और संघर्ष के संदेश को बताया प्रासंगिक
    बाबा साहेब ने कहा था – “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” — यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था।
डॉ. सोलंकी ने कहा कि आज के समय में इस संदेश को आगे बढ़ाते हुए “समझदार बनो” का भाव भी जोडऩे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अभावों और कठिन परिस्थितियों के बीच उच्चकोटि की शिक्षा प्राप्त कर समाज के वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की।
अंबेडकर जयंती सिवनी भाजपा कार्यक्रम डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी भाषण
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने बाबा साहेब के शिक्षा और संघर्ष के संदेश को बताया प्रासंगिक
उनका पूरा जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व और कृतित्व केवल एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका योगदान देश को सदैव नई दिशा देता रहेगा।
यह भी पढ़े :-  एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल

 भाजपा ने धूमधाम से मनाई 136वीं जयंती

भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डां. बी आर . अंबेडकर की 136वीं जयंती जिला मुख्यालय से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक धूमधाम से मनाई। पार्टी द्वारा आगामी 20 अप्रैल तक गांव-गांव में बाबा साहेब के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अंबेडकर जयंती सिवनी भाजपा कार्यक्रम डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी भाषण
136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने बाबा साहेब के शिक्षा और संघर्ष के संदेश को बताया प्रासंगिक

यह भी पढ़े :– कांग्रेस ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी – ताराचंद बाबरिया 

 राष्ट्र के गौरव हैं बाबा साहेब : करण सिंह वर्मा

136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी प्रेरक संबोधन देते हुए कहा कि बाबा साहेब किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनके विचार और योगदान ने भारत को मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है और देश सदैव उनके योगदान का ऋणी रहेगा।

यह भी पढ़े :– खैरात की राजनीति में कैद युवा भविष्य, बन गया है दया का पात्र

 अनुकरणीय है बाबा साहेब का व्यक्तित्व : मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को अनुकरणीय बताया।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में डां. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के साथ कार्य कर रही है।

अंबेडकर जयंती सिवनी पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता सिवनी
136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हेलिकॉप्टर एंबुलेंस सेवा दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े :– प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भ्रष्टाचार, जालसाजी,सरकार की मंशा पर प्रहार

 ये रहे उपस्थित

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित 136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी कार्यक्रम में केंट विधायक अशोक रोहाणी सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती डहेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन,जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर, मुकेश बघेल नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, आलोक दुबे, प्रेम तिवारी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक तेकाम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंबेडकर जयंती सिवनी पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता सिवनी
136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

 अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम से पूर्व तिकोना पार्क स्थित डां. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, विधायक दिनेश राय मुनमुन, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अंबेडकर जयंती सिवनी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सिवनी
136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी – आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया

 जिला पदाधिकारियों की बैठक भी हुई

 अम्बेडकर जयंती सिवनी कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, केंट विधायक अशोक रोहाणी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठन विस्तार और समन्वय के विषय में चर्चा की।

अंबेडकर जयंती सिवनी - भाजपा जिला बैठक में पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते डॉ सुमेर सिंह सोलंकी
136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी – कार्यक्रम के पश्चात भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई

इसके साथ ही संभागीय संगठन प्रभारी एवं जिला संगठन ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं तीनों महामंत्रियों के साथ संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर पृथक से मंत्रणा की ।

https://www.nextias.com/blog/%E0%A4%A1%E0%A5%89-%E0%A4%AC%E0%A5%80-%E0%A4%86%E0%A4%B0-%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%A1%E0%A4%95%E0%A4%B0/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!