मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

कुएं में मिला बाघ का शव, करंट से शिकार कर फेंकने की आशंका

NTCA प्रोटोकॉल में जांच, मौके से जले तार और विद्युत उपकरण जब्त

🚨 BREAKING | सिवनी बाघ शिकार मामला – करंट से मौत, कुएं में मिला शव, हड़कंप

सिवनी यशो :- जिले के ग्राम चारगांव में एक बाघ का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में बाघ के शिकार की वजह विद्युत करंट (इलेक्ट्रोक्यूशन) सामने आई है, जिससे वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सिवनी बाघ शिकार मामला, चारगांव में कुएं में मिला बाघ का शव
सिवनी बाघ शिकार मामला – घटना स्थल पर जांच करती वन विभाग की टीम

वन विभाग को 26 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि ग्राम चारगांव, तहसील सिवनी में एक खेत के कुएं में बाघ का शव पड़ा हुआ है। यह स्थल सिवनी परिक्षेत्र के ऐरपा वृत्त अंतर्गत ऐरपा बीट से करीब 6-7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि बाघ का शिकार विद्युत करंट के माध्यम से किया गया और शव को कुएं में फेंक दिया गया।

जांच में क्या मिला? • घटना स्थल से 50 मीटर के दायरे में करंट के साक्ष्य • जले हुए तार और विद्युत उपकरण बरामद • श्वान दल द्वारा आसपास क्षेत्र की सर्चिंग • पोस्टमार्टम में करंट से मौत की पुष्टि

NTCA प्रोटोकॉल के तहत हुई कार्रवाई

National Tiger Conservation Authority (NTCA) के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ के शव का परीक्षण (पोस्टमार्टम) 27 अप्रैल को किया गया, जिसमें करंट से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत शवदाह की प्रक्रिया पूरी की गई।

सिवनी बाघ शिकार मामला, चारगांव में कुएं में मिला बाघ का शव
सिवनी बाघ शिकार मामला – घटना स्थल पर जांच करती वन विभाग की टीम

संदिग्धों से पूछताछ जारी

वन संरक्षक सुश्री संध्या एवं वनमण्डलाधिकारी महेंद्र सिंह उईके के मार्गदर्शन में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 सूचना देने पर इनाम इस मामले से जुड़ी जानकारी देने वाले को वन विभाग द्वारा ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा।
 संपर्क: 9424794105, 9424794109, 9685574902, 9669665669 (सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी)

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि इस गंभीर वन्यजीव अपराध से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

https://www.google.com/amp/s/ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/tiger-death-mp-cub-adult-tiger-found-dead-in-kanha-balaghat-23-deaths-since-january-in-madhya-pradesh-bagh-ki-maut-ktr-national-park-wildlife-11407016/amp/1

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button