WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कान्हीवाड़ा में ‘चमक विहीन’ गेहूं पर बवाल, 3 घंटे चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन

सिवनी–मंडला मार्ग जाम, सड़क पर उतरे किसान; लिखित आश्वासन के बाद खुला रास्ता

 BREAKING | 49 किसानों का गेहूं रिजेक्ट, 3 घंटे चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन

कान्हीवाड़ा गेहूं रिजेक्ट चक्काजाम: 3 घंटे चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन

सिवनी/कान्हीवाड़ा यशो:-  जिले के कान्हीवाड़ा में गेहूं उपार्जन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा 49 किसानों के गेहूं को ‘चमक विहीन’ बताकर रिजेक्ट करने पर किसानों में भारी आक्रोश फैल गया।

कान्हीवाड़ा गेहूं रिजेक्ट चक्काजाम : गेहूं रिजेक्ट होने पर किसानों का चक्काजाम
कान्हीवाड़ा गेहूं रिजेक्ट चक्काजाम : 49 किसानों का गेहूं रिजेक्ट होने के विरोध में सिवनी-मंडला मार्ग पर चक्काजाम

गुस्साए किसानों ने सिवनी–मंडला मार्ग पर करीब 3 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

यह भी पढ़े :- सिवनी में उपार्जन समिति की बैठक संपन्न, किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

पूरा मामला एक नजर में

• 49 किसानों का गेहूं रिजेक्ट • वजह: ‘चमक विहीन’ बताकर लौटाया गया • 3 घंटे तक चक्काजाम • सिवनी–मंडला मार्ग पूरी तरह बाधित • प्रशासन को देना पड़ा लिखित आश्वासन

मौके पर पहुंचे अधिकारी, किसानों के आगे झुका प्रशासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और किसानों से चर्चा की। किसानों के तीखे विरोध के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा।

यह भी पढ़े :- पेंच रिसॉर्ट्स में गंदगी और लापरवाही उजागर: खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण, कई होटलों को नोटिस

प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया कि सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हुआ।

 फिर उठे सवाल: गेहूं खरीदी व्यवस्था पर संकट

इस घटना ने एक बार फिर गेहूं उपार्जन प्रक्रिया और गुणवत्ता जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा बनी, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। https://x.com/BalkaurDhillon/status/2048756242085278115

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!