WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया सांसद बंटी विवेक साहू का जन्मदिवस, बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री का संदेश, रक्तदान शिविर और जनसेवा कार्यक्रमों से खास बना आयोजन

बंटी विवेक साहू जन्मदिवस सेवा दिवस – प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Chhindwara 29 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।

सांसद कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले से बड़ी संख्या में लोग बधाई देने पहुंचे।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक

प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी बधाई

सांसद को जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों द्वारा बधाई संदेश प्राप्त हुए।

सेवा कार्यों से मनाया जन्मदिवस

जन्मदिवस के अवसर पर सांसद ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और उन्हें भोजन वितरित किया। साथ ही दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर खुशी साझा की।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज मर्दन त्रिवेदी को जन्मदिन पर भेजा शुभकामना संदेश

इस दौरान 50 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर और 100 आंगनवाड़ियों को पंखों का वितरण किया गया।

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

जन्मदिवस के अवसर पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, छिंदवाड़ा यूनिट एवं जिला भाजपा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन जिला अध्यक्ष डॉ. कोमल जायसवाल के नेतृत्व में एवं डॉ. अरविंद पशीने तथा डॉ. कृष्णा हरजानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

पौधरोपण और सामाजिक सहभागिता

सेन समाज, परासिया एवं व्यापारी मंडल के सदस्यों ने सांसद के जन्मदिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और रक्तदान कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

रिपोर्ट: दैनिक यशोन्नति डेस्क

सांसद बंटी विवेक साहू जन्मदिवस कार्यक्रम
बंटी विवेक साहू जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया  लोगों का बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

https://www.drishtiias.com/daily-updates/daily-news-analysis/18th-national-civil-services-day

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!