WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

ग्राम खामी पहुँची कलेक्टर नेहा मीना: फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण, किसानों से सीधा संवाद

समय-सीमा में रजिस्ट्री पूरी करने के निर्देश — किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे जोड़ने की तैयारी

फार्मर रजिस्ट्री शिविर सिवनी – ग्राम खामी में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद

Seoni 30 April 2026
सिवनी यशो:- जिले में किसानों को योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर कलेक्टर नेहा मीना खुद मैदान में उतर आई हैं। गुरुवार को उन्होंने बरघाट विकासखंड के ग्राम पंचायत खामी पहुँचकर शिविर का निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

 किसानों से सीधा संवाद, समझाए रजिस्ट्री के फायदे

कलेक्टर ने ग्रामीणों और किसानों से आत्मीय संवाद करते हुए फार्मर रजिस्ट्री के महत्व को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री के बाद ही किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े :-  समय-सीमा बैठक संपन्न — कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश 

फार्मर रजिस्ट्री शिविर सिवनी - ग्राम खामी में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद
फार्मर रजिस्ट्री शिविर सिवनी – ग्राम खामी में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण करती कलेक्टर नेहा मीना

समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य निर्धारित समय-सीमा में तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे।

यह भी पढ़े :- किसानों की सेवा ही भगवान की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चौपाल और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम स्तर पर चौपाल, विशेष ग्राम सभाएं और प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया जाए।

पंचायत, स्कूल और आंगनवाड़ी की स्थिति का लिया जायजा

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली का फीडबैक लिया। उन्होंने समय पर संस्थाएं खुलने, कर्मचारियों की उपस्थिति और सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :- छात्रावास में अव्यवस्थाओं का खुलासा: कलेक्टर नेहा मीना का औचक निरीक्षण, अधीक्षिका पर कार्रवाई के निर्देश

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

कलेक्टर ने ग्राम सभाओं को प्रभावी बनाने और उनमें महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य पर सख्ती

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के पंजीयन, गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन और कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन को लेकर कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, तत्काल निर्देश

कलेक्टर ने मौके पर ही लाड़ली बहना योजना, अतिक्रमण और पात्रता पर्ची से जुड़े आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री शिविर सिवनी - ग्राम खामी में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री शिविर का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद
फार्मर रजिस्ट्री शिविर सिवनी – ग्राम खामी में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण करती कलेक्टर नेहा मीना

जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और जल संचयन कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने तालाबों के गहरीकरण और मरम्मत कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/p/1YFdbkpewH/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!