किसानों की सेवा ही भगवान की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फसल क्षति राहत राशि का किया वितरण
Seoni 03 October 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान पर आई हर विपदा में सरकार परिवार बनकर साथ खड़ी है। प्राकृतिक आपदा, बाढ़, ओलावृष्टि या कीट प्रकोप से फसलों को नुकसान होने पर सरकार राहत राशि देकर किसानों को संबल प्रदान करेगी।

653 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअल कार्यक्रम में 13 जिलों के 8 लाख 84 हजार 772 किसानों को 653.34 करोड़ रुपये की राहत राशि सीधे बैंक खातों में अंतरित की।
-
बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित 3.90 लाख किसानों को 331.34 करोड़
-
कीट व्याधि/पीला मोजेक रोग से प्रभावित 4.94 लाख किसानों को 322 करोड़
किसानों की मुस्कान लौटाना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि-
सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों की खोई मुस्कान वापस लाना है।
उन्होंने बताया कि धान उत्पादक किसानों को 337 करोड़ रुपये और सोयाबीन उत्पादकों के लिए भावांतर योजना लागू की गई है।
सिवनी जिले के 1021 किसान हुए लाभांवित
इस कार्यक्रम में सिवनी जिले के 1021 किसानों को भी 65 लाख 09 हजार 303 रुपये की राशि उनके खातों में मिली।
कार्यक्रम का प्रसारण एनआईसी कक्ष सिवनी से हुआ,
जिसमें विधायक दिनेश राय मुनमुन,
जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी,
तात्कालीन कलेक्टर संस्कृति जैन सहित लाभांवित किसान उपस्थित रहे।
किसानों से आत्मीय संवाद
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि-
यह राहत राशि दीपावली से पहले दी गई बड़ी सौगात है।
मुख्यमंत्री ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि-
इस बार सोयाबीन का एमएसपी बढ़कर 5328 हुआ है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा।



