मध्यप्रदेशसिवनी

बोथिया में शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा ईद का त्योहार

गौ हत्या की जानकारी देने वाले को पुलिस देगी ₹5 हजार का इनाम, नाम रखा जाएगा गुप्त

बोथिया शांति समिति बैठक संपन्न, भाईचारे से मनाई जाएगी ईद

Seoni 22 May 2026
सिवनी यशो:- आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर समीपस्थ ग्राम बोथिया में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में नगर निरीक्षक प्रीतमसिंह तिलगाम की उपस्थिति रही। बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समाज सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए ईद का त्योहार आपसी भाईचारे एवं गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ मनाना रहा।

त्योहार पर दिखेगी गंगा-जमुनी तहज़ीब

बैठक को संबोधित करते हुए नगर निरीक्षक प्रीतमसिंह तिलगाम ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता और सामाजिक एकता है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दिया जाए।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सामाजिक शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और क्षेत्र की भाईचारे की परंपरा को और मजबूत बनाएं।

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाने की बात कही। नगर निरीक्षक तिलगाम ने कहा कि गोवंश संरक्षण एवं क्षेत्र की शांति बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने विशेष घोषणा करते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति गो-हत्या या इससे संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को देता है, तो उसे प्रशासन की ओर से 5,000 की नगद इनाम राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

दोनों समाजों के प्रबुद्ध नागरिक रहे मौजूद

बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां दोनों समाजों के प्रतिनिधियों ने मिलकर त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हिंदू समाज एवं विभिन्न संगठनों की ओर से सनी बर्मन, दस्सी बर्मन, दादू वेगा, दशरथ बर्मन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं मुस्लिम समाज की ओर से बोथिया अंजुमन कमेटी के सदर शेख पप्पू खान सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

http://umaria.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260521N210&fontname=Mangal&LocID=15&pubdate=05/21/2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!