सिवनीक्राइममध्यप्रदेश

सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन: गौवंश क्रूरता और रासुका के पुराने आरोपियों पर कसा शिकंजा, बकरीद से पहले दी कड़ी चेतावनी

बकरीद पर्व के मद्देनजर नागपुर तक पहुंची सिवनी पुलिस की विशेष टीम, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही पैनी नजर

सिवनी यशो :- आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिवनी पुलिस ने गौवंश क्रूरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के पुराने आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया है।

पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मोमिनपुरा क्षेत्र में पहुंचकर आरोपियों को तलब किया और सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी दी।

पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी केवलारी श्री आशीष भराडे के निर्देशन में यह कार्रवाई संपन्न की गई।

नागपुर के मोमिनपुरा में पहुंची विशेष पुलिस टीम

प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक श्री ओमेश्वर ठाकरे, पलारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्री संजीव दीक्षित, आरक्षक कपिल कटरे एवं सैफ वकील की टीम द्वारा थाना-तहसील मोमिनपुरा, नागपुर (महाराष्ट्र) क्षेत्र में जाकर पूर्व के गौवंश क्रूरता एवं रासुका के आरोपियों को तलब कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

 आरोपियों पर रखी जाएगी सतत निगरानी

पुलिस द्वारा आरोपियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं—
✔️ संबंधित आरोपियों की निगरानी के लिए नागपुर थाना-तहसील प्रभारी को तहरीर भेजी गई।
✔️ एमओबी शाखा को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु सूचना प्रेषित की गई।
✔️ आरोपियों का डोजियर रिकॉर्ड तैयार कर उनकी गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा संकलित किया गया।
✔️ स्थानीय थाने में आरोपियों की परेड कराकर उन्हें भविष्य में सिवनी पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
✔️ आरोपियों, उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों से विस्तृत पूछताछ कर कड़ी समझाइश दी गई।
✔️ अपराध की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

 बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

सिवनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बकरीद पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा एहतियाती कार्रवाईयों का सिलसिला जारी है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!