सिवनीराजनीति

युवा स्वाभिमान मिशन के तहत कांग्रेस की साइक्लोथॉन 14 जुलाई से, भोपाल में मुख्यमंत्री निवास घेराव का आह्वान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर अभियान, जिला अध्यक्ष नरेश मरावी ने कार्यकर्ताओं से भोपाल पहुंचने की अपील की

युवा स्वाभिमान मिशन: कांग्रेस की साइक्लोथॉन 14 जुलाई से, भोपाल में होगा मुख्यमंत्री निवास घेराव

Seoni, 12 July 2026
सिवनी यशो:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जनसरोकारों और युवाओं की आवाज को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बुलंद करने के उद्देश्य से ‘युवा स्वाभिमान मिशन’ के तहत प्रदेशव्यापी साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत साइक्लोथॉन 14 जुलाई को इंदौर से प्रारंभ होगी और 15 जुलाई 2026 को भोपाल में इसका समापन होगा। समापन अवसर पर कांग्रेस के युवा एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए कूच करेंगे।

यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

लोकतंत्र और युवाओं के मुद्दों को लेकर अभियान

कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य समाज में जनजागरण करना, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा भाजपा सरकार को जनहित से जुड़े विषयों पर जवाबदेह बनाना है।

नरेश मरावी ने की कार्यकर्ताओं से अपील

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने जिला संगठन महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों से 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे अपने साथियों सहित भोपाल पहुंचने की अपील की है।

https://www.indiafilings.com/learn/yuva-swabhiman-yojana

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button