केवलारी विधायक रजनीश सिंह नेतृत्व – कमजोर पड़ता दिख रहा, विकास और किसानों के मुद्दों पर बढ़े सवाल
Seoni 12 July 2026
सिवनी यशो:- कभी मध्यप्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाली केवलारी विधानसभा आज विकास, प्रशासनिक जवाबदेही और जनसरोकारों के मुद्दों पर चर्चा के केंद्र में है। क्षेत्र के अनेक नागरिकों का कहना है कि जिस विधानसभा ने स्वर्गीय विमला वर्मा और स्वर्गीय ठाकुर हरवंश सिंह जैसा प्रभावशाली नेतृत्व देखा, वहीं आज वह अपने पुराने राजनीतिक प्रभाव और विकास की गति से दूर दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार स्वर्गीय विमला वर्मा और स्वर्गीय ठाकुर हरवंश सिंह के समय केवलारी की आवाज भोपाल तक प्रभाव के साथ पहुंचती थी। उनके कार्यकाल में क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता मिलती थी और प्रशासनिक स्तर पर भी विधानसभा की अलग पहचान थी।
यह भी पढ़े :- मैंने भ्रष्टाचार एंव झूठ की राजनीति नहीं की हैं – पाल
इसके बाद ठाकुर हरवंश सिंह के पुत्र ठाकुर रजनीश सिंह को नेतृत्व का अवसर मिला, लेकिन जनता ने दूसरे चुनाव में उन्हें नकार दिया। वर्ष 2018 में भाजपा के राकेश पाल सिंह विधायक बने। क्षेत्र के अनेक नागरिकों का मानना है कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक व्यवस्था को सक्रिय करने, विकास कार्यों को गति देने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास दिखाई दिया। इसी कारण उनके कार्यकाल की चर्चा आज भी क्षेत्र में होती है।
हालांकि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक परिस्थितियाँ बदलीं और ठाकुर रजनीश सिंह पुन: विधायक निर्वाचित हुए।
लेकिन अब क्षेत्र के नागरिकों का एक वर्ग सवाल उठा रहा है कि क्या केवलारी विधानसभा जनअपेक्षाओं के अनुरूप नेतृत्व प्राप्त कर पा रही है? तो जबाव मिलता है कि वर्तमान नेतृत्व बेहद कमजोर और जनता की समस्याओं के निराकरण में बहुत कमजोर है ।
यह भी पढ़े :- सदन से पहले ही लीक हुआ विधायक का प्रश्न, सरकार की गोपनीयता व्यवस्था पर उठे सवाल
किसानों के मुद्दे बने सबसे बड़ी चिंता
केवलारी कृषि प्रधान क्षेत्र है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी,जबकि इसी विधानसभा में एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है और किसान बूंद बूंद पानी के लिये समय आने पर तरसता है । खरीफ का समय चल रहा है किसानों को समय पर खाद और बीज की उपलब्धता तथा कृषि विद्युत आपूर्ति जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है ।
उगली मंडल के अध्यक्ष विजय राहंगडाले का कहना है कि इस क्षेत्र को ठाकुर रजनीश सिंह के रूप में बहुत कमजोर नेतृत्व प्राप्त हुआ है ं।
यह भी पढ़े :-रात के कार्यक्रम में विवाद का बवंडर, विधायक रजनीश फंसे मुसीबत में
केवलारी विधानसभा क्षेत्र जिसे मिनी पंजाब के नाम से जाना जाता है यहाँ के किसानों की उपज समर्थन मूल्य विक्रय नहीं हो सकी और खरीदी व्यवस्था को लेकर भी किसानों में असंतोष रहा है विधायक के निजी वेयर हाऊस में भारी अव्यवस्थाएँ रही है जिसके वीडियो भी वायरल हुये ।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
हाल की बारिश के बाद क्षेत्र में करेोड़ो रूपये की कुछ सड़क, पुल-पुलिया और अन्य निर्माण कार्यों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि करोड़ों रुपये की परियोजनाएँ पहली ही बारिश में प्रभावित होती हैं तो संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। व्यापक चर्चा तो यह भी है कि संबंधित ठेकेदार विधायक के खास व्यक्ति के रूप में चर्चित है ।
यह भी पढ़े :- केवलारी विधायक का अनोखा विरोध: “भैंस” के साथ भाजपा सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ प्रदर्शन
जनता चाहती है जवाब
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधानसभा में मुद्दे उठाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे अधिक आवश्यक है कि उनका समाधान भी धरातल पर दिखाई दे। नागरिक चाहते हैं कि सिंचाई, सड़क, बिजली, कृषि और विकास से जुड़े विषयों पर ठोस परिणाम सामने आएँ।
इस संबंध में विधायक ठाकुर रजनीश सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।



