राजनीतिमध्यप्रदेश

शुजालपुर में किसानों के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, करेंगे जनसंवाद

शैक्षणिक, विकास और जनसंवाद कार्यक्रमों की रहेगी श्रृंखला

शाजापुर/शुजालपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई 2026 को शुजालपुर (जिला शाजापुर) में विभिन्न शैक्षणिक, विकास और जनसंवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण करेंगे, किसानों से संवाद करेंगे तथा कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे।

‘मन की बात’ और किसान संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:00 बजे बूथ क्रमांक 258, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण करेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे।

 कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 11:30 बजे जे.एन.एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर में ‘कॉलेज चलो अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की भी शुरुआत की जाएगी।

 स्थान: JNS स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर

समय: 11:30 बजे

आयुर्वेदिक महाविद्यालय और सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे शुजालपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होकर निम्न कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ करेंगे:

आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का लोकार्पण

4 नवीन सांदीपनि विद्यालयों का उद्घाटन

विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शुभारंभ

 स्थान: शुजालपुर, जिला शाजापुर

समय: 1:30 बजे

 लाइव प्रसारण

 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यहाँ देखें:

 https://youtube.com/live/wlMHlJbPzQc?feature=share

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!