मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

स्वच्छ शहर के लिए जनप्रतिनिधि बनेंगे ‘स्वच्छता प्रहरी’ – निगम परिषद की विशेष बैठक में बड़ा फैसला

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर हुई अहम चर्चा, महापौर से लेकर पार्षदों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन को लेकर निगम परिषद सक्रिय, कचरा पृथक्करण पर चलेगा जनजागरूकता अभियान

Chhinwara 05 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिक निगम परिषद की विशेष बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

लगभग दो घंटे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में महापौर विक्रम सिंह अहके, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो, उपायुक्त कमलेश निर्गुणकर, सहायक आयुक्त मीना कोरी सहित सभी सभापति, पार्षद, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान में अब जनप्रतिनिधियों की होगी बड़ी भूमिका

बैठक में सभापतियों, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

यह बैठक भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी।

“कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाया जाएगा”

बैठक में बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगरीय निकायों और जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

न्यायालय ने महापौर, पार्षद, सभापति और वार्ड सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में कचरा पृथक्करण, स्वच्छता और जनजागरूकता गतिविधियों का प्रमुख सूत्रधार (लीड फैसिलिटेटर) घोषित किया है।

शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर जोर

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि घर-घर से निकलने वाले कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।

जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने वार्डों में लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित करें।

https://www.sanskritiias.com/hindi/current-affairs/solid-waste-management-rules-2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button