मध्यप्रदेशक्राइमछिंदवाड़ा

शराब ठेकों के नाम पर खुलेआम ‘आहता राज’?- खजरी नाका और परतला बी दुकान पर नियमों की उड़ रही धज्जियां

बीयर बार जैसी सुविधा देकर खुलेआम परोसी जा रही शराब, आबकारी और पुलिस विभाग पर उठे सवाल

छिंदवाड़ा अवैध आहता – “कार्रवाई के बाद फिर शुरू हुआ खेल” – स्थानीय लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

Chhindwara 05 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- शहर में शराब दुकानों के आसपास अवैध आहता का मामला एक बार फिर चर्चा में है। खजरी नाका कम्पोजिट मदिरा दुकान और परासिया रोड स्थित परतला बी शराब दुकान के पास खुलेआम आहता संचालित होने के आरोप लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है और पूरी व्यवस्था बीयर बार की तरह संचालित की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।

जानकारी के अनुसार परासिया रोड स्थित परतला बी और खजरी नाका की कम्पोजिट मदिरा दुकानें स्मोकिन लिकर ट्रेडर्स प्रा. लि. के नाम से संचालित हैं, जिसके डायरेक्टर हरेराम मिश्रा बताए जा रहे हैं।

चर्चा है कि इन दुकानों का पूरा संचालन प्रशांत नामक व्यक्ति देख रहा है, जिसे शराब ठेके संचालन का पुराना अनुभव है।

खजरी नाका में खुलेआम चल रहा आहता

स्थानीय लोगों के अनुसार खजरी नाका स्थित शराब दुकान के बाजू में बड़े स्तर पर आहता बनाया गया है, जहां लोग खुलेआम बैठकर शराब पीते देखे जा सकते हैं।

वहीं परासिया रोड स्थित परतला बी शराब दुकान के ऊपर बीयर बार जैसी सुविधा उपलब्ध कराए जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।

क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि शराब दुकानों के आसपास इस प्रकार की गतिविधियों से माहौल खराब हो रहा है और नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

“कार्रवाई हुई, लेकिन असर नहीं”

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आबकारी विभाग द्वारा इन दुकानों पर कार्रवाई भी की गई थी। कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए गतिविधियां बंद हुईं, लेकिन अब फिर से अवैध आहता संचालन शुरू हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करे तो इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लग सकती है, लेकिन लगातार ढिलाई के कारण शराब ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं।

“मैं अपने जीएम से बात करता हूं” — हरेराम मिश्रा

जब इस संबंध में स्मोकिन लिकर ट्रेडर्स प्रा. लि. के डायरेक्टर हरेराम मिश्रा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि “मैं अपने जीएम से बात करता हूं।” हालांकि उन्होंने जीएम का नाम स्पष्ट नहीं किया।

सूत्रों के अनुसार शराब ठेके का संचालन प्रशांत द्वारा देखा जा रहा है और उसी के संरक्षण में यह अवैध आहता संचालित हो रहा है।

कार्रवाई की मांग तेज

क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस और आबकारी विभाग से मामले की जांच कर अवैध रूप से संचालित आहता और बीयर बार जैसी व्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://highcourt.cg.gov.in/news/2025/july/22072025/DB_Epaper_5.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button