भाजपा मंडल हर्रई की मासिक बैठक सम्पन्न, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा
हर्रई यशो:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 5 जून 2026 को भाजपा मंडल हर्रई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून माह में होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शक्कर नदी एवं हनुमान मंदिर परिसर में लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने एवं पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधानसभा के विधायक Kamlesh Shah विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम नारायण धुर्वे, मंडल महामंत्री प्रियंक शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू दयाल साहू, पूर्व जिला मंत्री मनोज नेमा, नगर परिषद अध्यक्ष संगीता डेहरिया, मंडल महामंत्री सौम्या जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनीता मुहोरिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की गई।



