मध्यप्रदेशबालाघाट

पर्यावरण दिवस पर बालाघाट में 1.50 करोड़ के आधुनिक सुलभ शौचालयों का शुभारंभ

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से हुई शुरुआत, शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर बनेंगे आधुनिक कॉम्पलेक्स

बालाघाट सुलभ शौचालय निर्माण – पर्यावरण दिवस पर 1.50 करोड़ के 6 आधुनिक सुलभ शौचालयों का भूमिपूजन

Balaghat 06 June 2026
बालाघाट यशो:- Narendra Modi
के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद बालाघाट ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आधुनिक सुलभ शौचालय कॉम्पलेक्स निर्माण का भूमिपूजन किया।

लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 6 आधुनिक सुलभ शौचालय कॉम्पलेक्स बनाए जाएंगे।

बालाघाट में विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आधुनिक सुलभ शौचालय कॉम्पलेक्स निर्माण का भूमिपूजन करते जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका अधिकारी।
बालाघाट नगर पालिका ने विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से 1.50 करोड़ रुपये की लागत वाले आधुनिक सुलभ शौचालय निर्माण कार्य की शुरुआत की।

जनप्रतिनिधियों और खेल संगठनों की रही मौजूदगी

भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश रंगलानी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष Rekha Bisen,

भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश सिविवार, रमाकांत ढाके, गढ़ेश अग्रवाल, बंडू पारधी, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति समीर जायसवाल, वकील वाधवा, कमलेश पांचे, उज्जवल आमाडारे, संगीता खगेश कावरे,

योगिता विनय बोपचे, संगीता थापा, मनीष नेमा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके सहित स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारी, विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगा बल

नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है।

बालाघाट नगर पालिका भी नागरिकों को सम्मानजनक और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ स्वच्छ और स्वस्थ बालाघाट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इन प्रमुख स्थानों पर बनेंगे आधुनिक शौचालय

नगर पालिका परिषद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान, मोती गार्डन परिसर, सैनानी गार्डन अंबेडकर चौक, स्टेडियम के सामने, अंबेडकर भवन बैहर रोड और जयहिंद टॉकीज क्षेत्र में आधुनिक सुलभ शौचालय कॉम्पलेक्स निर्मित किए जाएंगे।

इन स्थानों का चयन नागरिकों, खिलाड़ियों, व्यापारियों, श्रमिकों और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

खिलाड़ियों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में बनने वाले शौचालय कॉम्पलेक्स में महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक शौचालयों के साथ खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।

इससे खेल गतिविधियों में शामिल खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और मैदान में आने वाले नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

बाजार क्षेत्रों में आने वालों को मिलेगी राहत

नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर बनने वाले इन सुलभ शौचालयों से व्यापारियों, श्रमिकों, राहगीरों और विभिन्न आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विशेष रूप से बैहर रोड और जयहिंद टॉकीज जैसे क्षेत्रों में यह सुविधा अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

चरणबद्ध तरीके से होगा निर्माण कार्य

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में भूमिपूजन के साथ परियोजना की शुरुआत कर दी गई है।

आगामी दिनों में अन्य चयनित स्थलों पर भी अलग-अलग भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा,

ताकि सभी शौचालय कॉम्पलेक्स समय सीमा में पूर्ण होकर नागरिकों को समर्पित किए जा सकें।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%AD_%E0%A4%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A8%E0%A4%B2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button