14 जून को ऑनलाइन योग सत्र में जुड़कर बनें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा
आयुष मंत्रालय की विशेष पहल, एक साथ सर्वाधिक लोगों की भागीदारी से बनेगा विश्व रिकॉर्ड
ऑनलाइन योग सत्र – जिलेवासियों से सहभागिता की अपील
Seoni 06 June 2026
सिवनी यशो:- बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अंतर्गत आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर के नागरिकों की सहभागिता से एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जा रहा है।
यह योग सत्र 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें एक साथ सर्वाधिक लोगों की भागीदारी के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयुष मंत्रालय के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।
मंत्रालय द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, योग प्रशिक्षकों, योग अभ्यासकर्ताओं तथा आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
मिस्ड कॉल देकर होगा पंजीयन
कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों को टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन कराना होगा।
पंजीयन के बाद प्रतिभागियों को व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से ऑनलाइन योग सत्र का लिंक प्राप्त होगा।
प्रत्येक डिवाइस की सहभागिता होगी दर्ज
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रयास को सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी।
इसके लिए आवश्यक है कि सभी प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट अथवा अन्य डिजिटल उपकरण से अलग-अलग लॉग-इन करें, क्योंकि प्रत्येक पंजीकृत डिवाइस को आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।
जिलेवासियों से सहभागिता की अपील
जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन योग सत्र से जुड़कर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा भारत को नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने में सहयोग देने की अपील की है।
https://www.bodhischoolofyoga.com/yoga-courses/online-regular-yoga-sessions



