सिवनी

ऊंची इमारतों में अग्नि सुरक्षा जांच के लिए निरीक्षण समितियों का गठन

स्कूल, अस्पताल, होटल और मॉल में होगी फायर सेफ्टी संसाधनों की जांच

सिवनी में ऊंची इमारतों की अग्नि सुरक्षा जांच के लिए निरीक्षण समितियों का गठन

Seoni 06 June 2026
सिवनी यशो: जिले में स्थित स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज लॉन जैसी ऊंची इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण समितियों का गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री नगर पालिका, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

अग्नि सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन निकास की होगी जांच

गठित समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित संस्थानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा उपकरणों, फायर सेफ्टी सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण करेंगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगी कि संबंधित संस्थानों द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

कमियां मिलने पर दिए जाएंगे सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान यदि किसी संस्था में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं पाए जाते हैं अथवा आवश्यक अनुमतियां प्राप्त नहीं की गई हैं, तो समिति संबंधित संस्था को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश देगी तथा कमियों को दूर करने के लिए समय-सीमा निर्धारित करेगी।

जिला प्रशासन ने सहयोग की अपील की

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा निरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

https://in.creativesafetysupply.com/qa/fire-safety/what-is-a-fire-safety-inspection?

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button