Uncategorized

हुड़दंग मचाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 6 बुलेट से अवैध साइलेंसर जप्त

पटाखा जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर कार्रवाई, 9 हजार का जुर्माना वसूला

मॉडिफाइड साइलेंसर कार्रवाई सिवनीमें मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई, 6 बुलेट जप्त, 9 हजार जुर्माना

Seoni 06 June 2026
सिवनी यशो:- शहर में तेज आवाज और हुड़दंग मचाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 बुलेट बाइकों से अवैध साइलेंसर जप्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों से कुल 9 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बाबरिया रोड और नगरपालिका क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां तेज पटाखा जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट बाइकों की जांच की गई।

जांच के दौरान 6 बुलेट बाइक में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए। यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी साइलेंसर जप्त कर लिए और संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

इन वाहनों पर हुई कार्रवाई

MP 20 ZJ 7526, MP 22 ZB 0173, MP 28 NC 6862, MP 22 MJ 5311, MP 09 QF 2888 और MP 22 MN 1802 नंबर की बाइकों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

यातायात पुलिस ने वाहन स्वामियों एवं मैकेनिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वाहनों में केवल कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर ही लगाए जाएं। मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग दंडनीय अपराध है और भविष्य में भी ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://www.msn.com/hi-in/news/other

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button