भारतीय ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्यों का शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान : नितिन चौधरी
आचार्य अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा, योग एवं जीवन मूल्यों पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
भारतीय ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्य शिक्षा में महत्वपूर्ण
Seoni 09 June 2026
सिवनी यशो:- सरस्वती शिक्षा परिषद महाकोशल प्रांत की योजना अनुसार विद्याभारती महाकोशल प्रांत के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में आचार्य अभ्यास वर्ग निरंतर प्रगति पर है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संस्था में सेवाएं दे रहे आचार्य परिवार की शैक्षणिक क्षमताओं में वृद्धि करना है।

अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस “शिक्षण में भारतीय ज्ञान परंपरा, जीवन मूल्य और आधारभूत विषयों की सहभागिता” विषय पर उद्बोधन देते हुए नितिन चौधरी ने कहा कि शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्यों का विशिष्ट स्थान है। भारत में ज्ञान-विज्ञान की अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली परंपरा रही है।
उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पर्यावरण संरक्षण, वसुधैव कुटुम्बकम् तथा आत्मवत् सर्वभूतेषु जैसे जीवन मूल्य भारतीय संस्कृति की पहचान हैं।

शारीरिक शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, संगीत शिक्षा, योग शिक्षा, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा जैसे आधारभूत विषय सरस्वती शिशु मंदिरों की रीढ़ हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस आचार्य परिवार को दैनिक वंदना, एकात्मता स्त्रोत एवं गीत का अभ्यास भी कराया गया।
साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया गया। वर्ग में शारीरिक समता, योगासन तथा अन्य गतिविधियों का भी अभ्यास कराया गया।
https://ddnews.gov.in/mental-health-will-be-promoted-in-schools-draft-policy-reviewed/



