मध्यप्रदेशसिवनी

हादसों को रोकने सिवनी प्रशासन सख्त, जर्जर भवनों की पहचान और ध्वस्तीकरण शुरू

जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जारी किया आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

सिवनी जर्जर भवन कार्रवाई – ध्वस्तीकरण के लिए विशेष समितियों का गठन

Seoni, 09 June 2026
सिवनी यशो:- जिले में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों की पहचान, परीक्षण तथा आवश्यकतानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को गति देने के उद्देश्य से नेहा मीना ने जिला एवं अनुविभाग स्तर पर समितियों का गठन किया है।

जारी आदेश के अनुसार अनुविभाग स्तर पर गठित समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष बनाया गया है,

जबकि लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अथवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।

यह समिति अपने क्षेत्र के जर्जर भवनों का परीक्षण कर प्रकरण जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करेगी।

जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता सुनीता खण्डायत करेंगी। समिति में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री तथा संबंधित विभाग प्रमुख सदस्य होंगे, जबकि विजय सेन को सदस्य सचिव बनाया गया है।

आदेश के अनुसार अनुविभाग स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण उपरांत प्रकरण जिला स्तरीय समिति को भेजे जाएंगे। जिला समिति द्वारा संपूर्ण कार्रवाई का परीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा।

इसके बाद डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी के रूप में कार्यवाही पूर्ण कर जर्जर भवनों से संबंधित प्रकरण सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है, ताकि जीर्ण-शीर्ण भवनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

https://zeenews.india.com/hindi/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/seoni/well-collapses-in-seoni-mother-daughter-buried-under-debris-bodies-recovered-rescue-operation/3235492

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button