सिवनीमध्यप्रदेश
श्रीमती शीलादेवी सेवलानी का निधन
राज एजेंसी परिवार में शोक की लहर, बुधवार प्रातः होगा अंतिम संस्कार
सिवनी की श्रीमती शीलादेवी सेवलानी का निधन, बुधवार को अंतिम संस्कार
Seoni 09 June 2026
सिवनी यशो:- शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से जुड़ीं श्रीमती शीलादेवी रूपचंद सेवलानी का 09 जून को निधन हो गया। वे राज एजेंसी सिवनी के संचालक अशोक कुमार सेवलानी, बलराम सेवलानी, प्रकाश सेवलानी एवं विनेश सेवलानी की माताजी थीं।
स्वर्गीय श्रीमती सेवलानी का अंतिम संस्कार बुधवार 10 जून को प्रातः 10 बजे नार्मल स्कूल मुंगवानी रोड स्थित मोक्षधाम में सम्पन्न होगा।
वे अपने पीछे पुत्र-पुत्रवधु, नाती-पोतों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों में शोक व्याप्त है।
परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



